रेलवे का कॉपर केबल चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चोरी के केबल के साथ गिरफ्तार आरोपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रेलवे सुरक्षा बल ने निचितपुर-कतरास लिंक लाइन से कॉपर केबल चोरी के मामले में 20 वर्षीय समीर डोम को गिरफ्तार किया है. नशे की लत के कारण पैसे की तंगी से परेशान होकर युवक ने केबल काटकर झाड़ियों में छिपा दिया था, जिसे वह बाद में ले जा रहा था.

विज्ञापन

निचितपुर-कतरास लिंक लाइन से रेलवे का कॉपर केबल चोरी करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के रेफ्यूजी मार्केट निवासी 20 वर्षीय समीर डोम के रूप में हुई है. उसके पास से चोरी का 2×12 कोर का चार मीटर कॉपर केबल, एक हेक्सा ब्लेड और एक फाइटिंग पंच बरामद किया गया है.

विज्ञापन

लिंक लाइन से काटकर झाड़ियों में छिपाया था केबल

जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को निचितपुर-कतरास लिंक लाइन के किलोमीटर संख्या NK-0/5-6 के बीच से 2×12 कोर का करीब चार मीटर रेलवे कॉपर केबल चोरी हो गया था. मामले में रेसुब पोस्ट धनबाद में 12 अगस्त को कांड संख्या 25/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गयी थी. जांच की जिम्मेदारी उप निरीक्षक राधा कुमारी को सौंपी गयी थी.

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेसुब टीम ने धनबाद-भूली के बीच किलोमीटर संख्या 272/1-3 के पास समीर डोम को पकड़ा. उसके पास से रेलवे का चोरी हुआ कॉपर केबल और केबल काटने में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए.

पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार की

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि नशे की आदत के कारण उसके पास पैसे नहीं थे. इसी वजह से उसने 11 अगस्त को निचितपुर-कतरास लिंक लाइन से कॉपर केबल काटकर झाड़ियों में छिपा दिया था. 12 अगस्त को वह छिपाकर रखे केबल को लेकर जा रहा था, तभी रेसुब टीम ने उसे पकड़ लिया.

जांचकर्ता ने बरामद रेलवे संपत्ति को विधिवत जब्त कर जब्ती सूची तैयार की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को उसे रेलवे दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola