बरवाअड्डा में नकली शराब का बड़ा खुलासा, 16,080 बोतलें बरामद

Updated:
विज्ञापन

जप्त नकली शराब के साथ पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली अंग्रेजी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एक घर के पीछे बने बकरी शेड से 16,080 बोतलें (335 पेटियां) बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये है. यह शराब बिहार भेजने की तैयारी में थी.

विज्ञापन

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरवाअड्डा पुलिस ने बुधवार देर शाम मरिचो पंचायत के कांडालागा गांव में छापेमारी की. इस दौरान एक घर के पीछे बने बकरी शेड से 335 पेटियों में रखी कुल 16,080 बोतल नकली शराब बरामद की गयी. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बतायी गयी है.

विज्ञापन

बकरी शेड में छिपाकर रखी गयी थी शराब

पुलिस के अनुसार, कांडालागा निवासी सुनील रजक के घर के पीछे बने बकरी शेड में शराब की पेटियां छिपाकर रखी गयी थीं. छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने शेड की तलाशी ली, जहां बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई. पुलिस ने सभी 335 पेटियों को जब्त कर लिया है.

बिहार भेजने की थी तैयारी

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि नकली शराब की खेप बिहार भेजने की तैयारी थी. हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही कथित शराब कारोबारी सुनील रजक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

अन्य लोगों की भी तलाश

गुरुवार को बरवाअड्डा थाना में मुख्यालय-1 डीएसपी कुमार बिनोद ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बरामद शराब की जांच करायी जा रही है. साथ ही फरार आरोपी और अवैध शराब के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है, ताकि शराब की खेप के स्रोत और इसके पीछे शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola