बीसीसीएल के नये निदेशक (एचआर) होंगे राजर्षि धर, पीईएसबी ने की सिफारिश

Updated:
विज्ञापन

कोयला भवन मुख्यालय

सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के निदेशक (कार्मिक/एचआर) पद के लिए राजर्षि धर के नाम की सिफारिश की है. उनकी नियुक्ति से कंपनी के मानव संसाधन प्रबंधन को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के निदेशक (कार्मिक/एचआर) पद के लिए पब्लिक एंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (पीईएसबी) ने राजर्षि धर के नाम की सिफारिश की है. गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित चयन बैठक में इस पद के लिए 10 वरिष्ठ अधिकारियों का साक्षात्कार लिया गया. चयन प्रक्रिया के बाद पीईएसबी ने राजर्षि धर को इस पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार माना.

वर्तमान में राजर्षि धर कोल इंडिया लिमिटेड में महाप्रबंधक (एचआर) एवं एचओडी (पीआरबी) के पद पर कार्यरत हैं. चयन के बाद उनके नाम को निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जायेगा. अंतिम नियुक्ति सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद होगी.

31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे वर्तमान निदेशक

बीसीसीएल के वर्तमान निदेशक (एचआर) मुरली कृष्ण रमैय्या 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं. उनके सेवानिवृत्त होने के बाद इस महत्वपूर्ण पद पर नयी नियुक्ति की आवश्यकता थी. पीईएसबी की सिफारिश के बाद राजर्षि धर के बीसीसीएल के नये निदेशक (एचआर) बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है.

10 वरिष्ठ अधिकारियों का हुआ साक्षात्कार

पीईएसबी के समक्ष साक्षात्कार देने वाले अधिकारियों में रथिन मित्रा, राजेश वी. नायर, सुवंकर परिडा, अजय बेहरा, राजर्षि धर, सुकदेव सेठ, सुमन रस्तोगी, समीर बरला, अनुपम बोराह और राजेंद्र कुमार अग्रवाल शामिल थे. सभी अधिकारी कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों में मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ पदों पर कार्यरत हैं.

मानव संसाधन प्रबंधन की होगी बड़ी जिम्मेदारी

निदेशक (एचआर) के रूप में राजर्षि धर के सामने बीसीसीएल में मानव संसाधन प्रबंधन, औद्योगिक संबंधों को मजबूत बनाने, कर्मचारियों के कल्याण, पुनर्वास और संगठनात्मक विकास से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी. उनसे कंपनी में श्रम-प्रबंधन संबंधों को और बेहतर बनाने तथा कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपेक्षा की जा रही है.


विज्ञापन
Manohar Kumar

लेखक के बारे में

By Manohar Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola