मानदेय की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कर्मी करेंगे आंदोलन, 17 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

17 अगस्त को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन करेगा। मानदेय और सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर 17 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रस्तावित देशव्यापी आंदोलन में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ भी शामिल होगा. इस बाबत आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, धनबाद जिला इकाई ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी है.

संघ ने पत्र में कहा है कि भामसं के सभी घटक श्रमिकों के सामाजिक अधिकारों को आवश्यक अधिकार के रूप में मान्यता देने और मानदेय संबंधी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट करेंगे.

मानदेय व सामाजिक सुरक्षा पर फोकस

पत्र में कहा गया है कि संघ की ओर से आंगनबाड़ी कर्मियों को उचित मानदेय, सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की जायेगी. संघ ने जिला प्रशासन से आंदोलन के दौरान अपनी मांगों को उचित मंच तक पहुंचाने में सहयोग का आग्रह किया है.

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष उषा देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक मानदेय उपलब्ध कराया जाना जरूरी है.


विज्ञापन
Satya Raj

लेखक के बारे में

By Satya Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola