बेटियों को स्वाबलंबी बना रही आनंद मंगल महिला समिति, तकनीकी शिक्षा से बेटियों को मिल रही नई उड़ान
यह फोटो एआई से बनाई गई है
धनबाद की आनंद मंगल महिला समिति बारामुड़ी स्कूल के जरिए जरूरतमंद बेटियों को कंप्यूटर, सिलाई और ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रही है।
आनंद मंगल वीमेंस ग्रुप की ओर से संचालित बारामुड़ी स्कूल ऑफ लर्निंग में जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं.
ग्रुप की फाउंडर संगीता अग्रवाल ने बताया कि कंप्यूटर प्रशिक्षण के पहले बैच के बाद फिलहाल दूसरा बैच चल रहा है. ग्रुप का उद्देश्य आधुनिक तकनीकी शिक्षा के जरिये बोलिकाओं के लिए रोजगार और बेहतर भविष्य के अवसर तैयार करना है.
फिलहाल 80 बच्चे हैं अध्ययनरत
बारामुड़ी स्कूल में वर्तमान में लगभग 80 बच्चे अध्ययनरत हैं. शिक्षा के साथ-साथ बालिकाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए यहां सिलाई केंद्र, ब्यूटीशियन कक्षाएं और मेहंदी प्रशिक्षण भी चलाये जा रहे हैं.
आनंद मंगल का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि इन बालिकाओं को कौशल, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है. ग्रुप द्वारा हर साल सौ बेटियों को पाठय सामग्री के साथ स्कूल बैग दिये जाते हैं. इस नेक कार्य में ग्रुप की सभी सदस्यों का सहयोग रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









