कोल इंडिया ने बढ़ाया चिकित्सा सुविधा का दायरा,एसजेएएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सहित 21 नए नाम शामिल

Updated:
विज्ञापन

कोल इंडिया की फाइल फोटो.

कोल इंडिया ने धनबाद के एसजेएएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को अपनी सूची में शामिल किया है। अब कोयला कर्मियों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

कोल इंडिया ने अपने कर्मचारियों, आश्रित परिवार के सदस्यों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए चिकित्सा सुविधा का दायरा बढ़ाया है. 11 अगस्त को अद्यतन की गयी सूचीबद्ध अस्पतालों में धनबाद का एसजेएएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भी शामिल किया गया है. इसके अलावा देश के विभिन्न शहरों के 20 अस्पतालों को सूची में जगह दी गयी है.

धनबाद और आसपास के कर्मियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

अब धनबाद में कोल इंडिया और उसकी अनुषांगिक कंपनियों के मौजूदा कर्मचारियों, उनके आश्रितों और सेवानिवृत्त अधिकारियों और गैर-कार्यकारी कर्मचारियों व उनके जीवनसाथियों को निर्धारित शर्तों के तहत इलाज की सुविधा मिल सकेगी. इससे धनबाद और आसपास रहने वाले कोयला कर्मियों को इलाज के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.

कई गंभीर बीमारियों का होगा इलाज

एसजेएएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में हृदय रोग, सामान्य चिकित्सा व शल्य चिकित्सा, पेट संबंधी रोग, मस्तिष्क एवं नसों की सर्जरी, नेत्र रोग, हड्डी रोग, कान-नाक-गला, बच्चों का इलाज, कैंसर और मूत्र रोग समेत कई विभागों की सुविधा उपलब्ध है. अस्पताल में सीटी स्कैन, एमआरआइ, ईईजी, जांच प्रयोगशाला और भौतिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं भी हैं.

रायपुर और वाराणसी में भी बढ़े विकल्प

कोल इंडिया की नयी सूची में बेंगलुरु, भुवनेश्वर, बर्धमान, फरीदाबाद, कोलकाता, नागपुर, नयी दिल्ली, रायपुर, सूरजपुर, अंबिकापुर और वाराणसी के अस्पताल शामिल किये गये हैं. रायपुर में पांच और वाराणसी में चार नये अस्पताल जोड़े गये हैं. इससे गंभीर बीमारी के इलाज के लिए धनबाद के कोयला कर्मियों को जरूरत पड़ने पर इन शहरों में भी सूचीबद्ध चिकित्सा संस्थानों का लाभ मिल सकेगा.


विज्ञापन
Manohar Kumar

लेखक के बारे में

By Manohar Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola