SNMMCH के सर्जरी विभाग में इसीजी की सुविधा नहीं, मरीजों को इमरजेंसी का लगाना पड़ रहा चक्कर

Updated:
विज्ञापन

इसीजी जांच के लिए मरीज को लेकर जाते परिजन

धनबाद के एसएनएमएमसीएच सर्जरी विभाग में ईसीजी रोल खत्म होने से मरीजों को इमरजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। गंभीर मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

एसएनएमएमसीएच के सर्जरी विभाग में भर्ती मरीजों के लिए इसीजी की सुविधा उपलब्ध नहीं है. चिकित्सक द्वारा इसीजी कराने की सलाह देने के बाद मरीजों को जांच के लिए सर्जरी विभाग से इमरजेंसी जाना पड़ रहा है. इससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ रही है.

इलाज की प्रक्रिया हो रही प्रभावित

जानकारी के अनुसार सर्जरी विभाग में इसीजी के लिए इस्तेमाल होने वाले रोल की समय पर खरीदारी नहीं होने से जांच प्रभावित है. ऐसे में चिकित्सकों द्वारा इसीजी लिखे जाने पर मरीजों को इमरजेंसी भेजा जा रहा है.

सर्वाधिक परेशानी उन मरीजों को हो रही है, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं या ऑपरेशन के बाद बिस्तर पर हैं. मरीजों के अनुसार इमरजेंसी में इसीजी कराने के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है. सर्जरी विभाग से इमरजेंसी तक मरीजों को ले जाने के बाद तकनीशियन उपलब्ध होने पर ही जांच हो पा रही है. इससे मरीजों के इलाज की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है.


विज्ञापन
Vicky Prasad

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola