चलंत ग्राम क्लिनिक में आयुष चिकित्सक-मेडिकल असिस्टेंट की भर्ती, 19 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो

धनबाद में चलंत ग्राम क्लिनिक के लिए आयुष चिकित्सक और मेडिकल असिस्टेंट की नियुक्ति हेतु 19 अगस्त को समाहरणालय सभागार में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

चलंत ग्राम क्लिनिक के संचालन के लिए आयुष चिकित्सक और मेडिकल असिस्टेंट की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गयी है. सिविल सर्जन की ओर से जारी सूचना के अनुसार संविदा के आधार पर होने वाली नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी पूरी कर ली गयी है.

चयनित अभ्यर्थियों की सूची जिले की वेबसाइट पर जारी की गयी है. नियुक्ति के लिए 19 अगस्त को दोपहर 12 बजे समाहरणालय सभागार में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जायेगा. विभाग ने अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने का निर्देश दिया है.

नियुक्ति पूरी होने के बाद चिकित्सक और मेडिकल असिस्टेंट के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक उपचार जैसी सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

आयुष मेडिकल ऑफिसर के लिए 15 अभ्यर्थी

जारी सूची के अनुसार आयुष मेडिकल ऑफिसर पद के लिए कुल 15 अभ्यर्थियों के आवेदन स्क्रूटनी के बाद साक्षात्कार के लिए शामिल किये गये हैं. इनमें धनबाद के अलावा बोकारो, देवघर, गिरिडीह, रांची और जामताड़ा सहित अन्य जिलों के अभ्यर्थी भी शामिल हैं.

सूची में सुप्रिया सिंह, मिथलेश कुमार, एमडी सरफराज, सोनू कुमार, सौरभ कुमार डे, ऑगस्टिन तिर्की, सोम्याजीत महतो, सुनीता कुमारी, प्रियंका कुमारी, पंकज कुमार, सुकेश प्रसाद, रागिनी राज, अमित हेंब्रम, तनुश्री दास और प्रीति मिश्रा के नाम हैं.

मेडिकल असिस्टेंट के लिए 14 आवेदन

मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए भी स्क्रूटनी के बाद अभ्यर्थियों की सूची जारी की गयी है. इन अभ्यर्थियों में राजू कुमार राम, जालाउद्दीन शेख, ऋत्विक दत्ता, सौरव प्रसाद गोप, अनीता कुमारी, निहारिका सिंह, सिद्धार्थ कुमार राय, सबा, एमडी इजराइल, संयोग कुमार, एमडी दानिश अंसारी, रोशन कुमार, अभिषेक रंजन, इरशाद अंसारी और महफूज अंसारी सहित अभ्यर्थियों के नाम दर्ज हैं.


विज्ञापन
Vicky Prasad

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola