सिंफर गेट के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टोटो को मारी टक्कर, चार घायल

Updated:
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों का निकाला गया

धनबाद के सिंफर गेट के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टोटो को टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए। आरोपी चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

धनबाद थाना क्षेत्र के सिंफर गेट के पास बुधवार को सड़क हादसे में टोटो सवार चार लोग घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टोटो में जोरदार धक्का मार दिया. इससे टोटो सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

वाहन में फंसे घायलों को लोगों को निकाला

टोटो के पलटते ही उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गये. घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए राहत कार्य में जुट गये. लोगों ने काफी मशक्कत के बाद टोटो में फंसे सभी चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला.

घटना के बाद वाहन चालक फरार

स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल पानी भी उपलब्ध कराया और उन्हें संभाला. हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया.

लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आये दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर फरार स्कॉर्पियो चालक की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस के स्तर से घटना की जांच और वाहन की तलाश की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola