एलिवेटेड रोड निर्माण से क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी दुरुस्त, एनएचएआइ ने दिया आश्वासन

Updated:
विज्ञापन

वार्ता करते नागरिक समिति के सदस्य और एनएचएआइ के परियोजना निदेशक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोविंदपुर में एलिवेटेड रोड निर्माण से क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों को लेकर एनएचएआई ने मरम्मत का आश्वासन दिया है। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

गोविंदपुर में एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने व गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. इस समस्या को लेकर नागरिक समिति का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एनएचएआइ धनबाद के परियोजना निदेशक विशाल कुमार से कांड्रा स्थित उनके कार्यालय में मिला और उन्हें स्थिति से अवगत कराया.

विज्ञापन

इस पर निदेशक ने कहा कि क्षेत्र में मौजूद गड्ढों को भर दिया जायेगा. क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत भी की जायेगी. दिल्ली और कोलकाता लेन पर यथासंभव सड़क की चौड़ाई बढ़ायी जायेगी. इससे आवागमन और निर्माण कार्य सुगम होगा.

जाम की समस्या का भी निदान होगा

समिति संरक्षक शरत दुदानी ने कहा कि जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही में लोगों को भारी परेशानी हो रही है. निर्माण क्षेत्र में लाइट नहीं रहने से रात में अंधेरा छा जाता है और दुर्घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि साहेबगंज मोड़ से मास्टर कॉलोनी मोड़ तक दिल्ली लेन की खाली जमीन पर सड़क चौड़ा की जा सकती है. प्रतिनिधि मंडल में संयुक्त सचिव मोबिन अंसारी, तालेश्वर साव, आनंद जायसवाल, जितेश भगत आदि शामिल थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola