बाघमारा में 14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, छह मंडलों में बांटे गए राष्ट्रध्वज

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा वितरण करते विधायक शत्रुघ्न महतो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बाघमारा में 14 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। विधायक शत्रुघ्न महतो ने लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में 14 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. यात्रा को सफल बनाने को लेकर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में चिटाही स्थित आवासीय कार्यालय में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के छह मंडलों में राष्ट्रध्वज का ससम्मान वितरण किया गया.

विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित होने वाली यह यात्रा देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ वीर शहीदों को नमन करने का संदेश देगी. यात्रा में बड़ी संख्या में आम लोगों, युवाओं, प्रबुद्ध नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की अपील की गयी है.

विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है. 14 अगस्त को बाघमारा की धरती तिरंगे से सराबोर होगी. उन्होंने लोगों से हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola