स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी ने ली परेड की सलामी

Updated:
विज्ञापन

परेड का जायजा लेते उपायुक्त और एसएसपी

धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न। डीसी आदित्य रंजन ने परेड की सलामी ली और तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. डीसी आदित्य रंजन ने परेड की सलामी ली. इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार समेत जिला प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी मौजूद थे.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुआ अभ्यास

रिहर्सल के दौरान पुलिस, स्काउट एंड गाइड, एनसीसी तथा बैंड पार्टी के जवान और छात्र शामिल हुए. ड्रिल पार्टी, मार्च पास्ट, सलामी और अन्य कार्यक्रमों का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास किया गया. समारोह को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान अधिकारियों ने स्टेडियम परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया. प्रवेश और निकास व्यवस्था, दर्शकों की आवाजाही, पुलिस बल की तैनाती और अन्य सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गयी. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे परिसर में आवश्यक इंतजाम किये गये हैं.

बेहतर कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले सम्मानित किये जायेंगे. इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी, बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षक, विद्यालयों में बेहतर कार्य करने वाले कर्मी, पुलिस जवान और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका सहित अन्य कर्मी शामिल होंगे.

प्रशासन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित करने की तैयारी की गयी है. डीसी आदित्य रंजन ने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.

परेड का जायजा लेते उपायुक्त और एसएसपी | Prabhat Khabar Network
परेड का जायजा लेते उपायुक्त और एसएसपी | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
Shobhit Ranjan

लेखक के बारे में

By Shobhit Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola