निरसा में 34 लाख रुपये से पलाश दीदी कैफे और मार्ट का होगा कायाकल्प, 6 महीने में पूरा होगा काम

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

धनबाद के निरसा प्रखंड में पलाश दीदी कैफे और मार्ट के नवीनीकरण के लिए 34.46 लाख रुपये की योजना शुरू, छह माह में पूरा होगा विकास कार्य।

विज्ञापन

निरसा प्रखंड परिसर में पलाश दीदी कैफे-सह-पलाश मार्ट का नवीनीकरण और विकास कार्य कराया जायेगा. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, धनबाद की ओर से इसके लिए 34 लाख रु की अनुमानित लागत से ई-निविदा आमंत्रित की गयी है. कार्य छह माह में पूरा करना होगा. .

कैफे और मार्ट की सुविधाओं में होगा विकास

योजना के तहत निरसा प्रखंड परिसर में संचालित पलाश दीदी कैफे-सह-पलाश मार्ट के भवन और परिसर का नवीनीकरण एवं विकास किया जायेगा. इसका उद्देश्य कैफे और मार्ट को बेहतर स्वरूप देने के साथ वहां उपलब्ध सुविधाएं विकसित करनी है. इससे ‘पलाश’ संबंधी उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए बेहतर व्यवस्था की उम्मीद है.

14 से 20 अगस्त तक जमा होगी निविदा

निविदा का वेबसाइट पर प्रकाशन 14 अगस्त 2026 को होगा. इच्छुक संवेदक 14 अगस्त को दोपहर दो बजे से 20 अगस्त को शाम पांच बजे तक ई-निविदा जमा कर सकेंगे. प्राप्त निविदाओं को 22 अगस्त को दोपहर दो बजे कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, धनबाद के कार्यालय में खोला जायेगा.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन संवेदकों का इस प्रमंडल में पहले से कोई कार्य लंबित है अथवा जिनका कार्यान्वयन संतोषजनक नहीं रहा है, उनके कार्य आवंटन पर विचार नहीं किया जायेगा.


विज्ञापन
Shobhit Ranjan

लेखक के बारे में

By Shobhit Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola