बीसीसीएल और आंदोलनकारियों में टकराव, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस

Updated:
विज्ञापन

हादसे के चार दिन बाद राहत कार्य शुरू

धनबाद के छाताबाद में भू-धंसान के बाद प्रभावितों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी है और मामला राजनीतिक रंग ले रहा है।

विज्ञापन

हादसे के चार दिन बाद राहत कार्य हुआ शुरू, घटना के छह दिन बाद भी प्रभावितों को कुछ नहीं मिला बीसीसीएल ने आंदोलनकारियों पर व धरनार्थियों ने बीसीसीएल अधिकारियों पर किया है केस

कतरास के छाताबाद में सात अगस्त को हुए भू-धंसान मामले में चार दिन बाद राहत कार्य शुरू किया गया है. हालांकि, लोगों को अब तक मुआवजा भी नहीं मिला है.

वहीं, इसके विरोध में छाताबाद के ग्रामीण वार्ड-2 के पार्षद मो शहाबुद्दीन के अगुआई में ईस्ट कतरास स्थित आउटसोर्सिंग का काम ठप कर बेमियादी धरना पर बैठ गये हैं. मेयर संजीव सिंह समेत विभिन्न दलों के नेता व मंत्री घटनास्थल का दौरा कर रहे हैं. सभी भरोसा भी दे रहे हैं, पर कुछ खास काम नहीं हो रहा है.

मेयर से लेकर नेता मंत्री ने किया दौरा

छाताबाद में घटित भू-धंसान के बाद धनबाद मेयर संजीव सिंह, धनबाद सांसद ढुलू महतो, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, पूर्व बियाडाध्यक्ष विजय कुमार झा, झारखंड सरकार के मंत्री डा इरफान अंसारी, मंत्री हफीजुल हसन, झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो पीड़ितों से मिल चुके हैं. सभी ने उन्हें मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया है, लेकिन समस्या बनी हुई है.

मुआवजे के बिना खत्म नहीं होगा धरना : मंत्री

मामले में बीसीसीएल ने लोगों पर और लोगों ने बीसीसीएल अधिकारियों पर केस तक कर दिया है. एक ओर मंत्री हफीजुल हसन एवं मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने साफ कह दिया है कि जब तक प्रभावितों को मुआवजा और सुरक्षा नहीं मिल जाता है, तब तक धरना जारी रहेगा.


विज्ञापन
Umesh Prasad Srivastava

लेखक के बारे में

By Umesh Prasad Srivastava

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola