ट्रांसफार्मर बदलने के कारण झरिया, पुटकी, कतरास सहित कई क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप
प्लांट स्थित विद्युत सब स्टेशन में काम करते लोग | Prabhat Khabar Network
झरिया, पुटकी, कतरास और पाथरडीह सहित कई इलाकों में जलापूर्ति ठप हो गई है. जामाडोबा जल संयंत्र की बिजली आपूर्ति एक नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के कारण बाधित है. हजारों उपभोक्ता इस अचानक पानी की कमी से परेशान हैं.
जामाडोबा जल संयंत्र केंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण गुरुवार को झरिया, पुटकी, कतरास, पाथरडीह समेत जिले के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप हो गयी. अचानक पानी की आपूर्ति बंद होने से हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा
जमाडा कर्मियों के अनुसार जामाडोबा सब स्टेशन में दोपहर 12 बजे से बिजली आपूर्ति बंद कर 10 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है. इससे पहले जल संयंत्र को पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जाती थी. नई व्यवस्था लागू होने के बाद जल संयंत्र को पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो सकेगी, जिससे भविष्य में जलापूर्ति व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद है.
बिजली आपूर्ति भी रही बाधित
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य के कारण झरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही. तकनीकी कार्य पूरा होने तक उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.
बिजली बहाल होते ही शुरू होगी जलापूर्ति
जमाडा के कनीय अभियंता आशुतोष राणा ने बताया कि जामाडोबा सब स्टेशन में प्लांट के लिए 10 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है. कार्य पूरा होने और बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद जल संयंत्र को पुनः चालू कर दिया जायेगा तथा प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति सामान्य कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









