धनबाद : कोयला लदे हाइवा की चपेट में आने से इसीएल के रिटायर्ड कर्मी की मौत, महिला घायल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News

मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों की भीड़ (लाल घेरे में मृतक का फाइल फोटो)

Dhanbad News: निरसा जामताड़ा रोड पर खुशरी मोड़ के पास कोयला लदे हाइवा की चपेट में आने से ईसीएल के रिटायर्ड कर्मी की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

अरिंदम चक्रवर्ती की रिपोर्ट 

Dhanbad News: धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के निरसा जामताड़ा रोड स्थित खुशरी मोड में मंगलवार की सुबह कोयला लदा एक हाईवा की चपेट में आने से स्कूटर सवार रिटायर्ड इसीएल कर्मी पांडरा निवासी मनोज सिन्हा (65) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि उसी गांव की रहने वाली बीना घोष (62) गंभीर रूप से घायल हो गई. 

स्थानीय लोगों ने किया रोड जाम 

घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों ने निरसा जामताड़ा रोड को जाम कर दिया. एमपीएल में कोयला और फ्लाई ऐश का ट्रांसपोर्टिंग ठप है. पूर्व मुखिया और समाजसेवी रोबीन धीवर ने गंभीर रूप से घायल महिला को धनबाद स्थित अशर्फी अस्पताल में भर्ती करवाया. इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ निरसा पुलिस की तीखी नोंक झोंक तक हो गई.

नेताओं ने मौके पर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा

सूचना मिलने के बाद विधायक अरुप चटर्जी, झामुमो नेता तपन तिवारी, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष डॉ संतोष राय, पूर्व मुखिया रोबिन धीवर सहित अन्य मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों के द्वारा एमपीएल में ट्रांसपोर्टिंग के लिए अलग एप्रोच रोड का निर्माण करने या इस रोड का चौड़ीकरण कर अलग सड़क से ही ट्रांसपोर्टिंग करने की मांग को लेकर शव के साथ प्रदर्शन जारी है. 

कैसे घटी घटना? 

मनोज सिन्हा अपने घर से स्कूटर द्वारा निरसा बाजार जा रहे थे. उनके साथ वीणा घोष भी सवार थीं. जैसे ही वे खुशरी मोड़ के पास पहुंचे निरसा की ओर से आ रही हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दिया. हाईवा का पिछला पहिया मनोज सिन्हा के ऊपर चढ़ गया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घायल वीणा घोष को परिजनों द्वारा अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. घटनास्थल पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती ने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. महिला घायल है. पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज निकाला जा रहा है कि आखिरकार घटना किस गाड़ी से घटी है.

ये भी पढ़ें– वोटर लिस्ट सुधार: JMM ने चुनाव आयोग से की घर-घर गणना के वक्त ही दस्तावेज लेने की मांग, बताई ये वजह

ये भी पढ़ें– Ramgarh: उत्तरी छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, ओवरऑल चैंपियन बना रामगढ़ जिला बल

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola