Dhanbad News: एसआइआर : छह विस के 5.77 लाख मतदाताओं का नहीं हुआ सत्यापन, मैपिंग प्रक्रिया पूरी
Dhanbad News: धनबाद व झरिया विस में हुई सबसे कम क्रमश: 54.09 व 60.73 प्रतिशत मैपिंग, मैपिंग तिथि बढ़ाने को राज्य निर्वाचन आयोग से नहीं आया है आदेश.
धनबाद, जिले सहित पूरे राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की मैपिंग प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गयी. इस प्रक्रिया के तहत जिले भर के सभी छह विस क्षेत्र में 2003 से 2024 की मतदाता सूची के हिसाब से मतदाताओं का मिलान किया गया. निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रक्रिया के खत्म होने के बाद जिले में 5,77,563 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पायी. जो कुल मतदाता की संख्या का 72.71 प्रतिशत है. जिले के कुल 21,15,667 मतदाताओं में से 15,38,701 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हुई है. इसके अलावा 3,62,799 मतदाताओं के आंकड़ों में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां दर्ज की गयी हैं. अब राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश आने के बाद ही जिले में मैपिंग प्रक्रिया की तिथि बढ़ाने की घोषणा की जायेगी.
टुंडी, निरसा व सिंदरी विस सबसे आगे : मैपिंग में टुंडी विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे रहा, जहां 3,25,625 मतदाताओं में से 2,73,948 की मैपिंग पूरी कर 84.13 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गयी है. निरसा विधानसभा क्षेत्र में 83.24 प्रतिशत और सिंदरी में 81.84 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग हो पायी. बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में भी 78.93 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है, जो जिला औसत से बेहतर है.धनबाद व झरिया विस सबसे पीछे
धनबाद व झरिया विस क्षेत्र में यह आंकड़े चिंताजनक है. इन विस क्षेत्र में मैपिंग सबसे कम हुई. धनबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,75,835 मतदाताओं में से केवल 2,57,612 की मैपिंग हो सकी है, जो 54.09 प्रतिशत है. वहीं झरिया विधानसभा क्षेत्र में 3,04,880 मतदाताओं में से 1,85,187 मतदाताओं की मैपिंग हुई है. झरिया की प्रगति मात्र 60.73 प्रतिशत है. इन दोनों क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मतदाता अब भी मैपिंग की प्रक्रिया से बाहर रह गए.तीन लाख से अधिक है विसंगतियों वाले मतदाता
रिपोर्ट के अनुसार जिले में 3,62,799 मतदाताओं के आंकड़ों में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां पायी गयी हैं. इसमें सबसे अधिक 74,246 मामले सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में दर्ज हुए हैं. इसके बाद निरसा में 68,241, टुंडी में 62,218, धनबाद विधानसभा क्षेत्र में 57,281, बाघमारा में 51,235 व झरिया में 49,578 विसंगतियां दर्ज की गयी हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










