धनबाद-बोकारो रूट पर गोधर 26 नंबर के पास बना बड़ा गड्ढा, कभी भी हो सकता है हादसा

Updated:
विज्ञापन

गोधर 26 नंबर के पास बना गढ्ढा

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर गोधर 26 नंबर के पास सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया है। सुरक्षा समिति के निर्देश के बाद भी मरम्मत नहीं होने से हादसों का डर है।

विज्ञापन

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर मटकुरिया चेकपोस्ट के पास, गोधर 26 नंबर पर राहगीरों की परेशानी बढ़ गयी है. मुख्य सड़क पर पानी के लगातार बहाव के कारण एक और बड़ा व खतरनाक गड्ढा बन गया है, जिससे रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल सड़क पार करनेवालों के बीच हादसों का डर बना रहता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं, पास में ही न्यू गोधर कुसुंडा अलकुशा कोलियरी का गोधर कोलियरी का कार्यालय है. इसके सामने से गोंदूडीह कोलियरी से मैथन पावर प्लांट के लिए कोयला लोड लेकर अक्सर हाइवा गुजरती है. जिससे हमेशा खतरा बना रहता है.

वर्षों पूर्व भी मुख्य मार्ग पर इसी तरह सड़क पर पानी बहने से गड्ढे बन गये थे. जिससे उक्त स्थल पर दुर्घटना हो चुकी है. जानकारी के अनुसार बीते मार्च माह में आयोजित जिला सुरक्षा समिति की बैठक में भी इस जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर चर्चा की गयी थी.

इसके बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. राहगीर नंदलाल महतो ने कहा कि सड़क की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब है. जिला प्रशासन व बीसीसीएल प्रबंधन को इसपर ध्यान देना चाहिए. दीनानाथ ठाकुर ने कहा कि गोधर 26 नंबर के समीप धनबाद बोकारो मार्ग पर पानी बहने से बना गड्ढा जानलेवा है.

संबंधित एजेंसी को दिया जायेगा निर्देश : डीटीओ

जिला परिवहन पदाधिकारी धनबाद दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देशित किया जायेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola