अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
सांकेतिक तस्वीर
कतरास में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कतरास के कांको चौक के पास कथित मारपीट में घायल सोनारडीह निवासी सुलेखा देवी (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना को लेकर मृतका के पिता छटू तूरी ने कतरास थाना में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पति विजय तूरी, जेठ पप्पू तूरी, पिंटू तूरी और सास पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है.
आपके शहर में
शिकायत के अनुसार सुलेखा की शादी वर्ष 2019 में सोनारडीह जेयलगोडा निवासी स्व. सामा तूरी के पुत्र विजय तूरी से हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में दो लाख रुपये नकद और पल्सर बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था.
22 अगस्त की शाम करीब आठ बजे परिजनों को सुलेखा के जख्मी होने की सूचना मिली. निचितपुर अस्पताल पहुंचने पर वह मृत मिली. इधर पति विजय ने बताया कि गिरिडीह से एक श्राद्धकर्म से बाइक से पत्नी व भांजे के साथ घर आ रहे थे. तभी कांको के पास बाइक असंतुलित होकर गिर गया. जिससे पत्नी को गंभीर चोट लगी और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस आरोपों की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए