पटना शहर में 1200 वॉट की 35 नए हाई मास्ट लाइट लगेंगे, सुरक्षा व रोशनी होगी मजबूत, नगर निगम से मिली मंजूरी
हाई मास्ट लाइट
Patna News: पटना शहर में बेहतर रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 1200 वॉट क्षमता की 35 नई हाई मास्ट लाइट लगाने की मंजूरी नगर निगम ने दे दी है. इन हाई मास्ट लाइटों के लगने से प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में रात के समय दृश्यता बढ़ेगी, जिससे अपराध नियंत्रण और यातायात प्रबंधन में भी मदद मिलेग.
Patna News: (हिमांशु देव की रिपोर्ट)
राजधानी की रात की रोशनी व सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पटना नगर निगम 30 वार्डों के 35 स्थानों पर नए हाई मास्ट लाइट लगाने जा रहा है. इस योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है. इसके इंस्टॉलेशन के लिए नगर निगम ने मंजूरी दे दी है.
प्रत्येक हाई मास्ट लाइट की ऊंचाई 12.5 मीटर होगी और इसमें 6 फ्लड लाइटें लगेंगी. एक हाई मास्ट की कुल क्षमता 1200 वॉट होगी. सभी 35 लाइटों पर करीब 1.6 करोड़ रुपये की लागत आएगी. फिलहाल नगर निगम क्षेत्र में 166 हाई मास्ट लाइट पहले से कार्यरत हैं.
हुडको की CSR मद से लगेंगे हाई मास्ट लाइट
इन हाई मास्ट लाइटों को प्रमुख चौराहों, मुख्य सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाया जाएगा, ताकि रात के समय आवागमन सुरक्षित हो सके और अंधेरे की समस्या कम हो. इससे ट्रैफिक संचालन भी बेहतर होगा और अपराध पर नियंत्रण में मदद मिलेगी. यह योजना HUDCO की सीएसआर मद के तहत पूरी की जा रही है. इसकी पहल पूर्व बांकीपुर विधायक व बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की थी.
इन जगहों पर लगेगी हाई मास्ट लाइट
- यारपुर राजपूताना, अपूर्वा अपार्टमेंट चौराहा के पास, वार्ड 15
- जनता रोड बायपास चौराहा, वार्ड 16
- रामलखन महतो चौराहा, वार्ड 16
- जयप्रकाश नगर पटना गया मुख्य मार्ग, वार्ड 17
- पटना गया रोड, जीतेन्द्र हाउस के पास, वार्ड 18
- दयानंद हाई स्कूल, डॉ. सतीश तिवारी के पास, वार्ड 19
- बसावन पार्क टी-प्वाइंट के पास, वार्ड 21
- पंचमुखी हनुमान मंदिर, वार्ड 23
- बुद्धा कॉलोनी थाना चौराहा के पास, वार्ड 24
- राजापुर मछली मार्केट पेट्रोल पंप के पास, वार्ड 24
- श्रीकृष्ण नगर स्टेट बैंक चौराहा, वार्ड 25
- दक्षिण मंदिरी, सुरेश होटल के पास, वार्ड 26
- उत्तर मंदिरी, पुष्पांजलि अपार्टमेंट के पास, वार्ड 26
- लोदीपुर शक्ति मंदिर, न्यू पुलिस लाइन गेट, वार्ड 27
- एस.पी.वर्मा रोड, रानी सती मेडिकल स्टोर के पास, वार्ड 28
- बम्पर टोला मोड़, वार्ड 28
- सिंचाई विभाग कार्यालय, वार्ड 29
- विग्रहपुर सामुदायिक भवन, वार्ड 30
- 70 फीट रोड, केनरा बैंक चौराहा के पास, वार्ड 30
- आईओसी रोड, वार्ड 30
- पोस्टल पार्क चौराहा, वार्ड 31
- सुभाष पार्क, गांधी मैदान, वार्ड 37
- शिवालय चौराहा के पास शहीद राम गोविंद सिंह मंडल, वार्ड 38
- शांति मेडिकल चौराहा के पास, वार्ड 39
- लैंगरटोली चौराहा के पास, वार्ड 40
- दरियापुर राधे कृष्ण मंदिर चौराहा, वार्ड 42
- हवाई अड्डा पुराना निकास द्वार, वार्ड-04
- आशियाना मोड़, वार्ड-04
- सिटी स्कूल फील्ड चौक शिकारपुर, वार्ड 62
- चूड़ी मार्केट, नाला मार्केट टी पॉइंट, वार्ड 38
- विद्युत कार्यालय, दीदारगंज, वार्ड 72
- छोटी पहाड़ी, झंझरी के पास, वार्ड 56
- मुर्चा रोड माथनी चौराहा, वार्ड 69
- गायघाट के पास आईटीआई गुलजारबाग, वार्ड 53
- कंगन घाट, वार्ड 66
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










