स्मृति मंधाना TIME की 100 प्रभावशाली खिलाड़ियों की लिस्ट में इकलौती भारतीय, मेसी-रोनाल्डो के क्लब में शामिल

स्मृति मंधाना, फोटो एक्स
Smriti Mandhana TIME Magazine: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना को टाइम पत्रिका ने इस वर्ष खेल जगत के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल किया है. वह इस सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय हैं.
Smriti Mandhana TIME Magazine: टाइम पत्रिका की 2026 की खेल जगत के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में ऐसे खिलाड़ी, कोच, समर्थक और निवेशक शामिल हैं जिन्होंने खेलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
सूची में लियोनेल मेस्सी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे स्टार शामिल
इस सूची में अमेरिकी बास्केटबॉल के दिग्गज लेब्रॉन जेम्स, फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, चीनी-अमेरिकी स्कीयर एलीन गु, टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज, बास्केटबॉल खिलाड़ी विक्टर वेम्बन्यामा, दिग्गज गोल्फर रोरी मैकलॉय, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट कप्तान तेम्बा बावुमा जैसे खेल जगत के सुपरस्टार शामिल हैं.
मंधाना क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी
भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम की उप-कप्तान 29 वर्षीय मंधाना इस विशिष्ट क्लब का हिस्सा हैं. टाइम पत्रिका में मंधाना के बारे में कहा गया है, मंधाना घरेलू एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं, वह तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में शतक बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं और 17 शतकों के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे अधिक शतक की संयुक्त रिकॉर्ड धारक हैं.
ये भी पढ़ें: नेशंस कप: सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम का जलवा, जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










