बच्चों में दिख रहे हैं ये 5 बदलाव? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, लिवर की बीमारी का हो सकते हैं शुरुआती संकेत

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

बच्चों में लिवर से जुड़ी समस्याओं के 5 शुरुआती संकेत Ai image

Early Signs of Liver Problems: अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो उनकी छोटी-छोटी तकलीफों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. ऐसे कुछ शुरुआती संकेत हैं, जो बच्चे के लिवर में आ रही परेशानी की ओर इशारा कर सकते हैं.

विज्ञापन

Early Signs of Liver Problems: जब आप माता-पिता बनते हैं तो यह आपके लिए सबसे खूबसूरत एहसासों में से एक होता है. लेकिन जब आप एक पैरेंट बनते हैं तो आपके ऊपर कई तरह की जिम्मेदारियां भी आती हैं जिनमें से एक जिम्मेदारी होती है उनके सेहत का ख्याल रखने की. जब बच्चे छोटे होते हैं वे अक्सर अपनी तकलीफों को आपके साथ बोलकर शेयर नहीं कर पाते हैं. ऐसे में यह आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप उनके शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों पर ध्यान देना शुरू कर दें. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर आपको अपने बच्चे के शरीर में दिखे तो आपको समझ जाना चाहिए कि उसके लिवर में कोई प्रॉब्लम आ रही है. ये सभी संकेत या लक्षण शुरूआती होते हैं, लेकिन अगर आपको इनमें से कुछ भी अपने बच्चे में दिखे तो उसे एक बार डॉक्टर के पास लेकर जरूर जाएं.

स्किन और आंखों का पीला होना

बच्चों में जब लिवर की प्रॉब्लम होती है तो इसका सबसे पहला और क्लियर लक्षण है पीलिया. जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो शरीर में बिलीरुबिन नाम का एक पीला एलिमेंट इकठ्ठा होने लगता है. इसकी वजह से बच्चे की आंखें यानी कि सफेद वाला हिस्सा और स्किन पीली दिखने लगती है. हालांकि, नवजात शिशुओं में हल्का पीलिया होना आम बात है, लेकिन अगर यह समस्या बड़े बच्चों में दिखे या लंबे समय तक बनी रहे, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

ये भी पढ़ें: गुस्से में कहे गए ये 6 शब्द दीमक की तरह चाट सकते हैं बच्चे का कॉन्फिडेंस, आपकी छोटी सी बात बिगाड़ सकती है उसका फ्यूचर

गहरे रंग का पेशाब और हल्के रंग का मल

अगर आपके बच्चे के यूरिन का रंग लगातार गहरा पीला या चाय जैसा दिख रहा है, तो यह लिवर की गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. इसके साथ ही, लिवर में प्रॉब्लम होने पर बच्चे के मल यानी कि पूप का रंग भी बदल जाता है. नॉर्मली मल का रंग ब्राउन या पीला होता है, लेकिन लिवर की बीमारी में यह बिल्कुल हल्के रंग का, मिट्टी जैसा या सफेद दिखने लगता है. यह इस बात का इशारा है कि लिवर से निकलने वाला पाचक रस यानी कि बाइल पेट तक नहीं पहुंच पा रहा है.

पेट में लगातार दर्द और सूजन

अगर आपका बच्चा बार-बार पेट दर्द की शिकायत करता है, खासकर पेट के दाहिने हिस्से में जहां लिवर होता है, तो यह एक चिंता का विषय हो सकता है. लिवर में सूजन आने के कारण बच्चे का पेट फूला हुआ और कड़ा महसूस हो सकता है. कई बार माता-पिता को लगता है कि यह नॉर्मल गैस या बदहजमी समझने की गलती कर देते है, लेकिन अगर पेट की सूजन लगातार बनी रहे और छूने पर बच्चे को दर्द हो, तो यह लिवर से जुड़ी बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है.

ये भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी अपनी चीजें किसी के साथ शेयर नहीं करता? ये 5 आसान तरीके बदल सकते हैं उसकी आदत

लगातार थकान, कमजोरी और चिड़चिड़ापन

लिवर हमारे शरीर को एनर्जी देने और ग्लूकोज को स्टोर करने का काम करता है. जब लिवर कमजोर होने लगता है, तो बच्चे के शरीर को जरूरत के मुताबिक एनर्जी नहीं मिल पाती. रिजल्ट यह होता है कि बच्चा खेल-कूद से दूरी बनाने लगता है, हर वक्त सुस्त और थका हुआ दिखता है. इसके अलावा पर्याप्त नींद लेने के बाद भी अगर बच्चे की कमजोरी दूर नहीं हो रही है और वह बात-बात पर चिड़चिड़ा हो रहा है, तो समझ लें कि अंदरूनी तौर पर उसकी सेहत ठीक नहीं है.

भूख न लगना और अचानक वजन कम होना

बढ़ते बच्चों को अच्छी भूख लगती है, लेकिन अगर आपका बच्चा अचानक से खाना-पीना बहुत कम कर दे, तो एक पैरेंट होने के नाते आपको सतर्क हो जाना चाहिए. जब लिवर में खराबी आती है तो खाना ठीक से पच नहीं पाता, जिससे हमेशा उल्टी आने जैसा महसूस होता रहता है. इसके साथ ही भूख न लगने के कारण बच्चे का वजन अचानक तेजी से गिरने लगता है. अगर आपका बच्चा कमजोर होने लगा है और उसकी डेवलपमेंट रुक गयी है, तो तुरंत डॉक्टर से कॉन्टैक्ट करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी अपने बच्चे को बनाना चाहते हैं सफल? आज रात सोने से पहले उनसे जरूर कहें ये 5 जादुई बातें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola