'मम्मी, भूख लगी है' सुनते ही हो जाती हैं परेशान? साबूदाने से बनाएं बच्चों के लिए ये 5 इंस्टेंट स्नैक्स
instant sabudana snacks Ai image
Instant Sabudana Snacks: शाम होते ही बच्चों को कुछ चटपटा और नया खाने का मन करने लगता है, लेकिन रोज एक ही सवाल कि आखिर नाश्ते में क्या बनाया जाए। अगर आप भी इसी उलझन में रहती हैं, तो साबूदाने से बने ये स्नैक्स आपके बच्चों की शाम को थोड़ा और मजेदार बना सकते हैं. बस बनाइए और बच्चों को खिलाइए.
Instant Sabudana Snacks: जैसे ही शाम के 5 या 6 बजते हैं, बच्चों का मन कुछ चटपटा और यूनिक खाने का करने लगता है. शाम के इस समय घर में सिर्फ बच्चों का ही शोर सुनाई देता है और वे आपसे सवाल कर रहे होते हैं कि, "मम्मी भूख लगी है, नाश्ते में क्या बना रही हो?" ऐसे में हर शाम क्या बनाया जाए, यह सोचना हर मम्मी के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन जाता है. अगर आप भी हर दिन इसी तरह की समस्या से जूझ रही हैं, तो साबूदाना एक ऐसी चीज है जो आपकी इस प्रॉब्लम को मिनटों में सॉल्व कर सकती है. साबूदाने से कई स्नैक्स मिनटों में बनकर तैयार हो जाते हैं और साथ ही ये खाने में भी बहुत लाजवाब लगते हैं.
अक्सर लोग यह मानते हैं कि साबूदाने को सिर्फ व्रत या उपवास में ही खाया जाता है, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. आप इससे अपने बच्चों के लिए कई तरह के क्रिस्पी, टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स भी तैयार कर सकती हैं. तो चलिए जानते हैं साबूदाने से बनने वाली 5 ऐसी आसान रेसिपीज, जिन्हें देखकर बच्चे तुरंत चट कर जाएंगे.

बच्चों को बहुत पसंद आएगा साबूदाना पॉपकॉर्न
छोटे बच्चों को टीवी देखते समय या फिर गेम्स खेलते समय पॉपकॉर्न खाना बहुत ही अच्छा लगता है. ऐसे में आप चाहें तो साबूदाने से मिनटों में क्रिस्पी पॉपकॉर्न तैयार कर सकती हैं. इसके लिए आपको साबूदाने को पानी में भिगोने की भी जरूरत नहीं है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले ड्राई साबूदाना लें और उसे गरम तेल में मीडियम आंच पर अच्छे से फ्राई कर लें. जैसे ही साबूदाना इस गरम तेल में जाएगा, वह एकदम से फूलकर छोटे-छोटे सफेद मोतियों जैसा बनकर तैयार हो जाएगा. अब इसे तेल से बाहर निकाल लें और ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला और हल्का सा नमक छिड़क दें. सिर्फ इतना करते ही बच्चों की शाम की भूख मिटाने के लिए आपका सुपर क्रिस्पी साबूदाना पॉपकॉर्न तैयार है.
ये भी पढ़ें: हर शाम समोसे और पकौड़े खाकर नहीं बिगाड़ना चाहते सेहत? ट्राय करें सूजी से बनने वाले ये 5 इंस्टेंट स्नैक्स
फ्रेंच फ्राइज की जिद करें तो खिलाएं साबूदाना फिंगर्स
अगर आपके बच्चे शाम होते ही बाहर के फ्रेंच फ्राइज खाने की जिद करने लगते हैं तो ऐसे सिचुएशन में आप उन्हें घर पर साबूदाना फिंगर्स बनाकर भी दे सकती हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान और मिनटों का काम है. इसे बनाने के लुए सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से मसल लें और उसमें भीगा हुआ साबूदाना मिला दें. अब इसमें थोड़ा सा नमक, बारीक कटी हरी धनिया और हल्का सा जीरा पाउडर डालें. अब इस मिक्सचर को हाथ से लंबे फिंगर्स या स्टिक्स जैसा शेप दें और कम तेल में तवे पर सेक लें या फ्राई कर लें. बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट, ये फिंगर्स बच्चे टोमैटो सॉस के साथ बड़े चाव से खाएंगे.
डाइजेशन में आसान साबूदाना और सूजी की मिनी इडली
यह एक ऐसा स्नैक है जिसे डाइजेस्ट करना बहुत ही आसान होता है और ये दिखने में भी बहुत ही ज्यादा क्यूट लगते हैं. इसे बनाने के लिए आधे घंटे भीगे हुए साबूदाने में थोड़ी सी सूजी और दही मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. अब इसमें थोड़ा सा नमक डालकर 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. इसके बाद इस बैटर को छोटे वाले इडली मेकर में डालें और स्टीम में पका लें. जब छोटी-छोटी सॉफ्ट इडली बनकर तैयार हो जाएं, तो उन पर राई और कढ़ी पत्ते का हल्का सा तड़का लगा दें. यह बच्चों के स्कूल टिफिन के लिए भी एक परफेक्ट और हेल्दी ऑप्शन है.
ये भी पढ़ें: कम तेल में बनकर तैयार हो जाते हैं ये क्रिस्पी सूजी अप्पे, सुबह के नाश्ते के लिए हैं एकदम परफेक्ट
साबूदाना चीज बॉल्स चेहरे पर लाएगी मुस्कान
चीज का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल आ जाती है. यह भी एक कारण है कि साबूदाने के साथ चीज का यह कॉम्बिनेशन बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है. साबूदाना चीज बॉल्स बनाने के लुए सबसे पहले भीगे हुए साबूदाने में उबला आलू, थोड़ा सा नमक और काली मिर्च पाउडर मिला लें. अब इस मिक्सचर की छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं और उनके बीच में चीज का एक छोटा टुकड़ा भर दें. इसके बाद इन बॉल्स को अच्छे से बंद करके तेल में हल्का फ्राई कर लें. जब बच्चे इसे खाएंगे और अंदर से पिघला हुआ चीज निकलेगा, तो वे खुशी से झूम उठेंगे.
अगर हेल्दी खिलाना चाहती हैं तो साबूदाना उत्तपम है बेस्ट
अगर आप अपने बच्चे को शाम के समय कुछ ऐसा खिलाना चाहती हैं जिससे उसका पेट भी भरा रहे तो ऐसे में आपको उसे साबूदाना उत्तपम बनाकर जरूर खिलाना चाहिए. इसे बनाना बहुत ही आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले भीगे हुए साबूदाने को थोड़े से पानी और दही के साथ मिक्सी में पीसकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. अब तवे पर हल्का सा तेल या घी लगाएं और इस घोल को थोड़ा मोटा फैलाएं. इसके बाद ऊपर बारीक कटी हुई गाजर, शिमला मिर्च और टमाटर डाल दें. अब दोनों तरफ से लाइट गोल्डन होने तक सेक लें. यह कलरफुल उत्तपम देखने में जितना सुंदर लगता है, खाने में उतना ही टेस्टी भी होता है.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 5 मिनट में तैयार होंगी पोहे की ये 4 लाजवाब रेसिपीज, आसान इतनी कि रोज बनाने का करेगा मन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









