तिरंगे के रंगों से दें नाश्ते को नया ट्विस्ट, इस 15 अगस्त ट्राई करें ये 7 रेसिपीज
PC: 15 अगस्त के लिए ब्रेकफास्ट आइडियाज (AI Generated)
15 August Breakfast Recipes: 15 अगस्त के मौके पर अपने नाश्ते को दें देशभक्ति का रंग. जानें 7 आसान तिरंगा रेसिपीज, जैसे तिरंगा इडली, सैंडविच और ढोकला, जो बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएंगी.
15 August Breakfast Recipes: 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन अगर सुबह के नाश्ते को भी देशभक्ति के रंग में रंग दिया जाए, तो दिन की शुरुआत और भी मजेदार (15 August Breakfast Recipes) हो सकती है. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है.
घर में मौजूद सामान्य चीजों से आप केसरिया, सफेद और हरे रंग की तिरंगा रेसिपी तैयार कर सकती हैं. ये देखने में खूबसूरत लगेंगी और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएंगी.
1. तिरंगा इडली
इडली बैटर को तीन हिस्सों में बांटें. एक में गाजर की प्यूरी, दूसरे को सफेद ही रहने दें और तीसरे में पालक की प्यूरी मिलाएं. अब इन्हें स्टीम करके तीन रंगों वाली इडली तैयार करें.

2. तिरंगा सैंडविच
ब्रेड पर गाजर या टोमैटो स्प्रेड की एक लेयर, बीच में पनीर या चीज और ऊपर हरी चटनी लगाएं. इसे तिरंगे की तरह सजाकर बच्चों को सर्व कर सकती हैं.

3. तिरंगा चीला (15 August Breakfast Recipes)
बेसन के बैटर को तीन भागों में बांटकर एक में गाजर, दूसरे में सामान्य मसाले और तीसरे में पालक या धनिया मिलाएं. छोटे-छोटे चीले बनाकर प्लेट में तीन रंगों में सजाएं.

यह भी पढ़ें: कुणाल कपूर की स्टाइल में बनाएं मूंग दाल की सॉफ्ट इडली, नाश्ते के लिए है परफेक्ट
4. तिरंगा पराठा
पराठे के आटे को तीन हिस्सों में तैयार करें. एक में गाजर का पेस्ट, दूसरे में सामान्य आटा और तीसरे में पालक का पेस्ट मिलाएं. तीनों रंगों की रोटियां बनाकर एक प्लेट में रखें.

5. तिरंगा उपमा
उपमा को तीन हिस्सों में बांटें. एक में गाजर, दूसरे को सादा और तीसरे में मटर या पालक डालें. अब तीनों को प्लेट में साथ-साथ सर्व करें.

6. तिरंगा ढोकला (15 August Breakfast Recipes)
ढोकले के बैटर में गाजर और पालक की प्यूरी मिलाकर तीन अलग रंग तैयार करें. इन्हें लेयर में स्टीम करके काटें और ऊपर से धनिया डालकर सजाएं.

7. तिरंगा पोहा कटलेट
पोहा, आलू और सब्जियों से कटलेट (15 August Breakfast Recipes) तैयार करें. मिश्रण के एक हिस्से में गाजर और दूसरे में पालक मिलाएं और एक हिस्सा सादा रखें. तीनों को अलग-अलग आकार देकर सेंक लें.

यह भी पढ़ें: तीज पर घर में बनाएं मावा वाली गुजिया, स्वाद ऐसा कि एक पीस से नहीं भरेगा मन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By स्मिता दे
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









