कुणाल कपूर की स्टाइल में बनाएं मूंग दाल की सॉफ्ट इडली, नाश्ते के लिए है परफेक्ट

Updated:
विज्ञापन

PC: मूंग दाल इडली रेसिपी (Social Media)

Moong Dal Idli Recipe: नाश्ते में कुछ हल्का और टेस्टी खाना चाहते हैं? ट्राई करें सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर स्टाइल मूंग दाल इडली. जानिए इसे बेहद सॉफ्ट और स्पंजी बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Moong Dal Idli Recipe: सेलिब्रिटी शेफ Kunal Kapur की रेसिपीज में स्वाद के साथ-साथ आसान तरीका भी देखने को मिलता है. अगर आप नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो टेस्टी होने के साथ हल्का भी हो, तो उनकी स्टाइल में बनने वाली मूंग दाल इडली (Moong Dal Idli Recipe) एक बढ़िया ऑप्शन है.

मूंग दाल की इडली स्वाद में हल्की, सॉफ्ट और बनाने में काफी आसान होती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ती. इसे आप गर्मागर्म सांभर, नारियल की चटनी या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

Moong Dal Idli Recipe: मूंग दाल इडली बनाने के लिए क्या चाहिए?

View on Instagram
• मूंग दाल - 1 कप
• अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
• हरी मिर्च - 1-2
• जीरा - ½ छोटा चम्मच
• नमक - स्वादानुसार
• हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
• ईनो या फ्रूट सॉल्ट - ½ छोटा चम्मच
• पानी - जरूरत के अनुसार
• तेल - इडली के सांचे को ग्रीस करने के लिए

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर मेहमानों के लिए बनाएं ये 5 झटपट स्नैक्स, स्वाद चखते ही पूछेंगे रेसिपी

PC: AI Generated
PC: AI Generated

Moong Dal Idli Recipe: ऐसे बनाएं मूंग दाल की इडली

1

सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह साफ करके पानी से धो लें. अब इसे पर्याप्त पानी में कुछ घंटों के लिए भिगोकर रख दें. दाल अच्छी तरह भीग जाए तो इसका अतिरिक्त पानी निकाल दें.

2

अब भीगी हुई दाल को मिक्सर में डालें. इसमें थोड़ा अदरक और हरी मिर्च डालकर जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं और इसे पीस लें. ध्यान रखें कि बैटर बहुत ज्यादा पतला न हो. तैयार बैटर को एक बर्तन में निकाल लें.

3

अब मूंग दाल के बैटर में स्वाद के अनुसार नमक डालें. इसमें थोड़ा जीरा और बारीक कटा हरा धनिया भी मिला सकते हैं. सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.

4

अगर आप इंस्टेंट तरीके से इडली बना रहे हैं, तो बैटर में जरूरत के हिसाब से थोड़ा फ्रूट सॉल्ट या ईनो मिलाया जा सकता है. इसे डालने के बाद बैटर को बहुत ज्यादा फेंटने के बजाय हल्के हाथ से मिक्स करें, ताकि बैटर की एयरनेस बनी रहे.

5

अब इडली बनाने वाले बर्तन में पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें. इडली के सांचों पर थोड़ा तेल लगाएं. तैयार बैटर को सांचों में भरें और इडली स्टैंड को स्टीमर में रख दें.

6

इडली को कुछ मिनट तक भाप में पकने दें. जब इडली अच्छी तरह पक जाए, तो गैस बंद कर दें. कुछ देर बाद इडली को बाहर निकालें और चम्मच या चाकू की मदद से सांचे से निकाल लें.

चटनी और सांभर के साथ करें सर्व

गर्मागर्म मूंग दाल इडली को नारियल की चटनी, हरी चटनी या सांभर के साथ परोसें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालकर इसे और आकर्षक बना सकते हैं. सुबह के नाश्ते के अलावा इसे शाम के समय भी हल्के स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: सावन में घर पर बनाएं मटका पनीर, देसी स्वाद के साथ लंच-डिनर बनेगा खास

विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 30 minute Cook: 20 minute

Ingredients

• मूंग दाल - 1 कप
• अदरक - 1 छोटा टुकड़ा
• हरी मिर्च - 1-2
• जीरा - ½ छोटा चम्मच
• नमक - स्वादानुसार
• हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
• ईनो या फ्रूट सॉल्ट - ½ छोटा चम्मच
• पानी - जरूरत के अनुसार
• तेल - इडली के सांचे को ग्रीस करने के लिए

Instructions

1. सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह साफ करके पानी से धो लें. अब इसे पर्याप्त पानी में कुछ घंटों के लिए भिगोकर रख दें. दाल अच्छी तरह भीग जाए तो इसका अतिरिक्त पानी निकाल दें.
2. अब भीगी हुई दाल को मिक्सर में डालें. इसमें थोड़ा अदरक और हरी मिर्च डालकर जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं और इसे पीस लें. ध्यान रखें कि बैटर बहुत ज्यादा पतला न हो. तैयार बैटर को एक बर्तन में निकाल लें.
3. अब मूंग दाल के बैटर में स्वाद के अनुसार नमक डालें. इसमें थोड़ा जीरा और बारीक कटा हरा धनिया भी मिला सकते हैं. सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
4. अगर आप इंस्टेंट तरीके से इडली बना रहे हैं, तो बैटर में जरूरत के हिसाब से थोड़ा फ्रूट सॉल्ट या ईनो मिलाया जा सकता है. इसे डालने के बाद बैटर को बहुत ज्यादा फेंटने के बजाय हल्के हाथ से मिक्स करें, ताकि बैटर की एयरनेस बनी रहे.
5. अब इडली बनाने वाले बर्तन में पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें. इडली के सांचों पर थोड़ा तेल लगाएं. तैयार बैटर को सांचों में भरें और इडली स्टैंड को स्टीमर में रख दें.
6. इडली को कुछ मिनट तक भाप में पकने दें. जब इडली अच्छी तरह पक जाए, तो गैस बंद कर दें. कुछ देर बाद इडली को बाहर निकालें और चम्मच या चाकू की मदद से सांचे से निकाल लें.