सावन में घर पर बनाएं मटका पनीर, देसी स्वाद के साथ लंच-डिनर बनेगा खास

Updated:
विज्ञापन

PC: मटका पनीर रेसिपी (AI Generated)

Matka Paneer Recipe: रोज-रोज की नॉर्मल पनीर सब्जी से हो गए हैं बोर? इस सावन घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल मटका पनीर. जानें आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Matka Paneer Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसी पनीर की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और सावन के इस खास महीने में कुछ अलग और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो मटका पनीर एक बढ़िया ऑप्शन है. सावन में घर पर कुछ देसी और स्पेशल बनाने का मन हो, तो मिट्टी के मटके में बना पनीर (Matka Paneer Recipe) आपकी थाली का स्वाद बढ़ा सकता है. मिट्टी के मटके में पकने की वजह से इसमें हल्की सी मिट्टी की खुशबू और देसी स्वाद आता है.

Matka Paneer Recipe: मटका पनीर बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर
  • 2 प्याज
  • 2 टमाटर
  • 1 शिमला मिर्च
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च
  • ½ चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 2-3 चम्मच तेल या घी
  • 2-3 चम्मच फ्रेश क्रीम या मलाई
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • 1 मिट्टी का खाना पकाने के लिए सुरक्षित मटका
PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: 200 रुपये वाला Biscoff Cheesecake घर पर बनाएं कम खर्च में, स्वाद में देगा कैफे को टक्कर

Matka Paneer Recipe: ऐसे तैयार करें मटका पनीर

1

सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अगर आपको नरम पनीर पसंद है, तो इसे कुछ मिनट के लिए हल्के गुनगुने पानी में रख सकते हैं. इससे पनीर सॉफ्ट रहेगा.

2

अब प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च को काटकर अलग रख लें. आप चाहें तो पनीर के साथ थोड़ा सा कॉर्न, मटर या दूसरी पसंदीदा सब्जियां भी डाल सकते हैं.

3

अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल या घी गर्म करें. इसमें बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ देर भून लें.

4

इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और उन्हें तब तक पकाएं, जब तक वे अच्छी तरह नरम न हो जाएं. अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह भूनें. जरूरत लगे तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं, ताकि मसाले कड़ाही में चिपके नहीं.

5

जब मसाले से अच्छी खुशबू आने लगे, तब इसमें शिमला मिर्च और पनीर डाल दें. सब चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं, ताकि पनीर टूटे नहीं. अब इसमें थोड़ा पानी डालकर 4-5 मिनट तक पकने दें.

6

अब सबसे जरूरी स्टेप आता है. एक साफ और खाना पकाने के लिए सुरक्षित मिट्टी का मटका लें. इसमें तैयार पनीर और ग्रेवी डालें. ऊपर से थोड़ा गरम मसाला और फ्रेश क्रीम डाल सकते हैं.

7

मटके को ढककर बहुत धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं. बीच-बीच में इसे चेक करते रहें. जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए और पनीर में मसालों का स्वाद आ जाए, तो गैस बंद कर दें. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर इसे सजाएं.

किसके साथ परोसें मटका पनीर?

मटका पनीर को आप गरमा-गरम नान, तंदूरी रोटी, रुमाली रोटी, पराठे या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं. साथ में प्याज के छल्ले और नींबू रख दें तो खाने का मजा और बढ़ जाएगा.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर मेहमानों के लिए बनाएं ये 5 झटपट स्नैक्स, स्वाद चखते ही पूछेंगे रेसिपी


विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 20 minute Cook: 40 minute

Ingredients

  • 250 ग्राम पनीर
  • 2 प्याज
  • 2 टमाटर
  • 1 शिमला मिर्च
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च
  • ½ चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 2-3 चम्मच तेल या घी
  • 2-3 चम्मच फ्रेश क्रीम या मलाई
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • 1 मिट्टी का खाना पकाने के लिए सुरक्षित मटका

Instructions

  1. सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अगर आपको नरम पनीर पसंद है, तो इसे कुछ मिनट के लिए हल्के गुनगुने पानी में रख सकते हैं. इससे पनीर सॉफ्ट रहेगा.
  2. अब प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च को काटकर अलग रख लें. आप चाहें तो पनीर के साथ थोड़ा सा कॉर्न, मटर या दूसरी पसंदीदा सब्जियां भी डाल सकते हैं.
  3. अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल या घी गर्म करें. इसमें बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ देर भून लें.
  4. इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और उन्हें तब तक पकाएं, जब तक वे अच्छी तरह नरम न हो जाएं. अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह भूनें. जरूरत लगे तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं, ताकि मसाले कड़ाही में चिपके नहीं.
  5. जब मसाले से अच्छी खुशबू आने लगे, तब इसमें शिमला मिर्च और पनीर डाल दें. सब चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं, ताकि पनीर टूटे नहीं. अब इसमें थोड़ा पानी डालकर 4-5 मिनट तक पकने दें.
  6. अब सबसे जरूरी स्टेप आता है. एक साफ और खाना पकाने के लिए सुरक्षित मिट्टी का मटका लें. इसमें तैयार पनीर और ग्रेवी डालें. ऊपर से थोड़ा गरम मसाला और फ्रेश क्रीम डाल सकते हैं.
  7. मटके को ढककर बहुत धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं. बीच-बीच में इसे चेक करते रहें. जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए और पनीर में मसालों का स्वाद आ जाए, तो गैस बंद कर दें. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर इसे सजाएं.