रक्षाबंधन पर मेहमानों के लिए बनाएं ये 5 झटपट स्नैक्स, स्वाद चखते ही पूछेंगे रेसिपी
PC: राखी स्नैक्स आइडिया (AI Generated)
Rakhi Snacks Ideas: रक्षाबंधन पर मेहमानों के लिए झटपट बनाएं ये 5 स्वादिष्ट और चटपटे स्नैक्स. जानें आसान रेसिपीज जो बचाएंगी आपका समय और बढ़ाएंगी त्योहार का स्वाद.
Rakhi Snacks Ideas: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार के साथ घर में मेहमानों की आवाजाही भी बढ़ा देता है. इस दिन घर आए मेहमानों के लिए कुछ अच्छा खिलाने का मन तो करता है, लेकिन हर बार घंटों किचन में खड़े रहना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.
ऐसे में अगर आप भी राखी पर कम समय में कुछ स्वादिष्ट और चटपटे स्नैक्स (Rakhi Snacks Ideas) बनाना चाहती हैं, तो कुछ आसान रेसिपीज ट्राई कर सकती हैं. इन्हें बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी और स्वाद ऐसा होगा कि मेहमान तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे.
पनीर टिक्का (Rakhi Snacks Ideas)
रक्षाबंधन पर पनीर टिक्का एक बढ़िया स्नैक हो सकता है. इसे बनाने के लिए पनीर के टुकड़ों को दही, नमक, लाल मिर्च, हल्दी और थोड़े मसालों के साथ मैरिनेट कर लें. अब इन्हें तवे या एयर फ्रायर में हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें. ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और नींबू डालकर सर्व करें. इसे हरी चटनी और प्याज के साथ परोसें तो स्वाद और बढ़ जाएगा.

ब्रेड पिज्जा
अगर घर में बच्चे भी हैं, तो ब्रेड पिज्जा एक झटपट बनने वाला ऑप्शन है. ब्रेड स्लाइस पर पिज्जा सॉस लगाएं और उसके ऊपर प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और थोड़ा चीज डाल दें. अब इसे तवे पर ढककर कुछ मिनट पकाएं, जब तक चीज अच्छी तरह पिघल न जाए. इसे छोटे टुकड़ों में काटकर गर्मागर्म परोसें.

सूजी वेजिटेबल कटलेट
कुछ हल्का और कुरकुरा बनाने का मन है तो सूजी वेजिटेबल कटलेट (Rakhi Snacks Ideas) ट्राई कर सकती हैं. इसके लिए सूजी में बारीक कटी सब्जियां, थोड़ा दही, नमक और मसाले मिलाकर मिश्रण तैयार करें. छोटे-छोटे कटलेट बनाकर तवे पर कम तेल में सेंक लें. इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: दim ही से ऐसे निकालें मलाईदार मक्खन, घर पर ही मिलेगा देसी स्वाद
कॉर्न चीज बॉल्स
राखी की पार्टी में कॉर्न चीज बॉल्स (Rakhi Snacks Ideas) भी काफी पसंद किए जा सकते हैं. स्वीट कॉर्न, चीज, उबले आलू और मसालों को मिलाकर छोटी-छोटी बॉल्स तैयार करें. इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर हल्का फ्राई कर लें. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीज़ी ये स्नैक बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा.

चटपटी भेल से बनाएं कुछ मिनटों में स्नैक
अगर आपको बिना ज्यादा मेहनत के कुछ तैयार करना है, तो भेल सबसे आसान ऑप्शन है. मुरमुरे में बारीक कटा प्याज, टमाटर, धनिया, सेव, चाट मसाला और हरी-मीठी चटनी मिलाएं. इसे सर्व करने से ठीक पहले तैयार करें, ताकि मुरमुरे कुरकुरे रहें. चाहें तो इसमें मूंगफली भी डाल सकती हैं.

यह भी पढ़ें: ओट्स का बोरिंग दलिया छोड़ें, Weight Loss के लिए ट्राई करें ये 5 चटपटी डिशेज
स्नैक्स के साथ सर्व करें ठंडा ड्रिंक
राखी पर सिर्फ स्नैक्स ही नहीं, उनके साथ कोई ठंडा ड्रिंक भी रखा जा सकता है. नींबू पानी, जलजीरा या घर की बनी फ्रूट ड्रिंक इसके लिए अच्छा ऑप्शन है. इससे मेहमानों को स्नैक्स के साथ कुछ रिफ्रेशिंग भी मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें: 200 रुपये वाला Biscoff Cheesecake घर पर बनाएं कम खर्च में, स्वाद में देगा कैफे को टक्कर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By स्मिता दे
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










