रक्षाबंधन पर भाई-बहन की फोटो बनेगी यादगार, ट्राई करें ये क्यूट पोज
रक्षाबंधन फोटो शूट आइडिया, PC - AI
Raksha Bandhan Photoshoot Ideas: रक्षाबंधन पर भाई-बहन की फोटो को बनाएं खास और स्टाइलिश. ट्राई करें ये 5 क्यूट पोज, जो तस्वीरों में आपकी बॉन्डिंग को और खूबसूरत दिखाएंगे.
Raksha Bandhan Photoshoot Ideas: रक्षाबंधन पर राखी बांधने के बाद फोटो क्लिक करवाना तो बनता है. अगर इस बार फोटो में कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो पुराने पोज छोड़कर ये आइडिया आजमाएं. इन पोज में आपकी भाई-बहन की बॉन्डिंग भी दिखेगी और फोटो भी एकदम शानदार आएगी.
मिरर सेल्फी में दिखाएं भाई-बहन की बॉन्डिंग

रक्षाबंधन के दिन तैयार होने के बाद भाई-बहन साथ में मिरर सेल्फी ले सकते हैं. बहन राखी वाला हाथ कैमरे की तरफ रखें और दोनों हल्की स्माइल दें. यह पोज काफी स्टाइलिश लगेगा.
राखी पर फोकस वाला क्लोजअप

भाई की कलाई पर बंधी राखी को कैमरे के करीब रखें और पीछे भाई-बहन को हल्का ब्लर रखें. इस तरह की फोटो में राखी और आपकी बॉन्डिंग दोनों खूबसूरती से नजर आएंगी.
सीढ़ियों पर बैठकर दें स्टाइलिश पोज

घर की सीढ़ियों पर भाई-बहन अलग-अलग स्टेप पर बैठकर फोटो क्लिक करवा सकते हैं. एक कैमरे की तरफ देखे और दूसरा साइड में देखकर पोज दे. यह फोटो को मॉडर्न लुक देगा.
कंधे पर हाथ रखकर पोज दें

भाई-बहन एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर साथ खड़े हों. कैमरे की तरफ देखकर हल्की स्माइल दें. ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ यह पोज काफी अच्छा लगेगा.
मस्ती वाला पोज बनाएं यादगार

थोड़ा फनी और मस्ती भरा पोज भी जरूर ट्राई करें. भाई-बहन एक-दूसरे को चिढ़ाते हुए या हंसते हुए फोटो क्लिक करवाएं. ऐसी तस्वीरें सबसे नेचुरल और यादगार लगती हैं.
यह भी पढ़ें: राखी पर चाहिए ‘Wow’ वाला लुक? Gen Z के लिए ये 5 आउट्फिट आइडियाज हैं बेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










