राखी पर चाहिए ‘Wow’ वाला लुक? Gen Z के लिए ये 5 आउट्फिट आइडियाज हैं बेस्ट

Updated:
विज्ञापन

PC: Gen Z राखी आउट्फिट आइडियाज (AI Generated)

Gen Z Rakhi Outfit Ideas: रक्षाबंधन पर दिखना चाहती हैं ट्रेंडी और एलिगेंट? देखें 5 बेस्ट Gen Z एथनिक और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट आइडियाज. पाएं एकदम परफेक्ट फेस्टिव लुक.

विज्ञापन

Gen Z Rakhi Outfit Ideas: रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है और इस खास दिन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ-साथ अपने लुक को लेकर भी एक्साइटमेंट रहती है. खासकर अगर आप Gen Z हैं, तो आउटफिट ऐसा होना चाहिए जिसमें ट्रेडिशनल टच के साथ मॉडर्न स्टाइल और कंफर्ट भी नजर आए. आज के समय में फैशन का मतलब सिर्फ हैवी कपड़े पहनना नहीं है.

अब लोग ऐसे आउटफिट पसंद करते हैं, जिन्हें पहनकर आसानी से पूरा दिन एंजॉय किया जा सके और तस्वीरों में भी लुक एकदम शानदार आए. अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इन 5 Gen Z आउटफिट आइडियाज (Gen Z Rakhi Outfit Ideas) को अपनी स्टाइल लिस्ट में शामिल कर सकती हैं.

1. इंडो-वेस्टर्न लुक 

अगर आपको ट्रेडिशनल कपड़े पहनना थोड़ा बोरिंग लगता है, तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. आप एथनिक क्रॉप टॉप को फ्लेयर्ड स्कर्ट या लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं. इसके अलावा लॉन्ग कुर्ती के साथ एंकल लेंथ जींस भी काफी स्टाइलिश लगेगी.

PC: Social Media
PC: Social Media

2. पेस्टल चिकनकारी कुर्ती 

रक्षाबंधन पर पेस्टल शेड की चिकनकारी कुर्ती (Gen Z Rakhi Outfit Ideas) आपको सिंपल के साथ एलिगेंट लुक दे सकती है. लैवेंडर, मिंट ग्रीन, बेबी पिंक या व्हाइट जैसे रंगों को ट्राई करें. इसे स्ट्रेट पैंट या पलाजो के साथ पहनें. सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड झुमके, छोटी बिंदी और हल्का मेकअप आपके लुक को और खूबसूरत बना देगा.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: इस राखी भाई के लिए बनाएं स्पेशल मिठाई, सूजी के गुलाब जामुन की ये रेसिपी करें ट्राई

यह भी पढ़ें: राखी के लिए चाहिए परफेक्ट मेहंदी? ये लेटेस्ट डिजाइन जरूर करें ट्राई

3. को-ऑर्ड सेट से पाएं मॉडर्न देसी लुक

आजकल को-ऑर्ड सेट्स का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. रक्षाबंधन के लिए आप एथनिक प्रिंट वाला को-ऑर्ड सेट चुन सकती हैं. बांधनी, लहरिया या ब्लॉक प्रिंट वाले टॉप और धोती पैंट का सेट काफी यूनिक लगेगा.

PC: Instagram
PC: Instagram

4. शरारा सेट (Gen Z Rakhi Outfit Ideas)

अगर आपको रक्षाबंधन पर थोड़ा ट्रेडिशनल और ग्लैमरस लुक चाहिए, तो हल्का शरारा सेट चुनें. बहुत ज्यादा हैवी वर्क की बजाय कॉटन या जॉर्जेट फैब्रिक का शरारा पहन सकती हैं. गोटा-पट्टी या हल्की एम्ब्रॉयडरी वाला डिजाइन फेस्टिव लुक के लिए बढ़िया रहेगा.

PC: Social Media
PC: Social Media

5. साड़ी को दें Gen Z ट्विस्ट

इस बार साड़ी को थोड़ा मॉडर्न अंदाज में पहनें. रेडी-टू-वियर साड़ी या सिंपल ऑर्गेंजा और शिफॉन साड़ी के साथ बेल्ट ट्राई कर सकती हैं. ब्लाउज में भी एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है. ट्रेडिशनल ब्लाउज की जगह स्टाइलिश शर्ट या मॉडर्न टॉप के साथ साड़ी पहनकर (Gen Z Rakhi Outfit Ideas) एक अलग लुक बनाया जा सकता है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: सूट-साड़ी से हटकर रक्षाबंधन पर पहनें ये Indo-Western Outfits, लुक लगेगा एकदम खास


विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola