राखी के लिए चाहिए परफेक्ट मेहंदी? ये लेटेस्ट डिजाइन जरूर करें ट्राई

Updated:
विज्ञापन

रक्षाबंधन के लिए मेहंदी डिजाइंस, सांकेतिक फोटो

रक्षाबंधन के खास मौके पर अपने हाथों को सजाने के लिए लेटेस्ट और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन खोज रही हैं? यह आर्टिकल आपके लिए परफेक्ट है. यहां देखें फ्लोरल, ब्रेसलेट, अरेबिक और मिनिमल मेहंदी के शानदार डिजाइन जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे.

विज्ञापन

Raksha Bandhan Mehndi Designs: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते का खास पर्व होता है. इस दिन महिलाएं और लड़कियां नए कपड़े पहनने के साथ-साथ हाथों में मेहंदी लगाना भी पसंद करती हैं. अगर आप भी रक्षाबंधन पर अपने हाथों को खूबसूरत और ट्रेंडी लुक देना चाहती हैं, तो इन मेहंदी डिजाइनों को जरूर ट्राई कर सकती हैं. ये डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ देखने में बेहद आकर्षक भी लगते हैं.

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन, फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन, फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

फूलों वाली मेहंदी डिजाइन हमेशा से ही ट्रेंड में रही है. रक्षाबंधन जैसे खास मौके पर आप अपने पसंदीदा फूलों के पैटर्न को हाथों पर बनवा सकती हैं. फ्लोरल डिजाइन बनाने में आसान होते हैं और कम समय में हाथों को खूबसूरत लुक देते हैं. सिंपल और एलिगेंट मेहंदी पसंद करने वाली लड़कियों के लिए यह डिजाइन परफेक्ट है.

ब्रेसलेट डिजाइन मेहंदी

ब्रेसलेट डिजाइन मेहंदी, फोटो- सोशल मीडिया
ब्रेसलेट डिजाइन मेहंदी, फोटो- सोशल मीडिया

अगर आप ऑफिस या कॉलेज जाने वाली हैं और ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं करतीं, तो ब्रेसलेट डिजाइन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें हाथों पर ऐसा पैटर्न बनाया जाता है जो किसी खूबसूरत ब्रेसलेट की तरह नजर आता है. यह डिजाइन रक्षाबंधन के मौके पर आपके हाथों को यूनिक और स्टाइलिश लुक देगा.

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन, फोटो- सोशल मीडिया
अरेबिक मेहंदी डिजाइन, फोटो- सोशल मीडिया

अरेबिक मेहंदी डिजाइन आजकल लड़कियों की पहली पसंद बनी हुई है. इस डिजाइन में ज्यादा भराव नहीं होता, लेकिन इसके खूबसूरत पैटर्न हाथों को आकर्षक बना देते हैं. रक्षाबंधन के लिए आप अरेबिक मेहंदी को ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ-साथ इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ भी कैरी कर सकती हैं.

मिनिमल मेहंदी डिजाइन

Minimal Mehndi Design
Minimal Mehndi Design

अगर आप रक्षाबंधन पर कुछ सिंपल लेकिन स्टाइलिश मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो मिनिमल मेहंदी डिजाइन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसमें ज्यादा भरी हुई डिजाइन की जगह छोटे-छोटे फूल, बेल, पत्तियां और खूबसूरत पैटर्न बनाए जाते हैं. यह डिजाइन कम समय में तैयार हो जाती है और हाथों को एलिगेंट व मॉडर्न लुक देती है. कॉलेज जाने वाली लड़कियों और सिंपल लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह डिजाइन काफी पसंद की जाती है.

यह भी पढ़ें: चांदी की बिछिया में चाहिए नया डिजाइन? देखें लेटेस्ट और खूबसूरत कलेक्शन


विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola