चांदी की बिछिया में चाहिए नया डिजाइन? देखें लेटेस्ट और खूबसूरत कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन

लेटेस्ट बिछिया डिजाइन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिछिया महिलाओं के श्रृंगार का खास हिस्सा मानी जाती है. अगर आप भी पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नया डिजाइन तलाश रही हैं, तो यहां देखें सिल्वर बिछिया के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन. ये स्टाइलिश, आरामदायक और रोजाना पहनने के लिए भी बेहतरीन विकल्प हैं.

विज्ञापन

Silver Bichiya Designs: आजकल बाजार में सिल्वर बिछिया के एक से बढ़कर एक स्टाइलिश और ट्रेंडी डिजाइन देखने को मिल रहे हैं. सिंपल डेली वियर से लेकर स्टोन वर्क, ऑक्सिडाइज्ड और मॉडर्न पैटर्न तक, हर पसंद और हर मौके के लिए कई खूबसूरत विकल्प मौजूद हैं. हल्के वजन की ये बिछिया पूरे दिन आराम से पहनी जा सकती हैं. कई डिजाइन एडजस्टेबल भी होते हैं, जिससे इन्हें पैर की उंगली के अनुसार आसानी से फिट किया जा सकता है. चाहे शादी हो, त्योहार, ऑफिस या कोई खास फंक्शन, सही डिजाइन की बिछिया आपके पैरों की खूबसूरती के साथ पूरे लुक में चार चांद लगा सकती है.

विज्ञापन

क्लासिक सिल्वर प्लेन बिछिया डिजाइन

क्लासिक सिल्वर प्लेन बिछिया डिजाइन
क्लासिक सिल्वर प्लेन बिछिया डिजाइन

सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए प्लेन सिल्वर बिछिया एक अच्छा विकल्प है. इसमें ज्यादा डिजाइन या स्टोन वर्क नहीं होता, इसलिए इसे रोजाना पहनना आसान होता है. यह हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है.

व्हाइट स्टोन वाली सिल्वर बिछिया

व्हाइट स्टोन वाली सिल्वर बिछिया
व्हाइट स्टोन वाली सिल्वर बिछिया

अगर आप हल्की चमक वाला डिजाइन चाहती हैं तो व्हाइट स्टोन वाली बिछिया पसंद कर सकती हैं. छोटे-छोटे स्टोन इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं. इसे ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ-साथ पार्टी वियर में भी पहना जा सकता है.

ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर बिछिया

ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर बिछिया
ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर बिछिया

इंडो-वेस्टर्न लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर बिछिया बेहतर विकल्प है. इसमें बीड्स और घुंघरू जैसी डिटेलिंग होती है, जो इसे खास बनाती है. कुर्ता-पलाजो या एथनिक आउटफिट के साथ यह काफी आकर्षक लगती है.

बिछिया चुनते समय सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि आराम और क्वालिटी का भी ध्यान रखना चाहिए. सही डिजाइन की बिछिया आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ पूरे लुक को और खास बना सकती है.

यह भी पढ़ें: चांदी की पायल में चाहिए नया डिजाइन? 10-15 ग्राम में मिलेंगे खूबसूरत ऑप्शन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola