सूट-साड़ी से हटकर रक्षाबंधन पर पहनें ये Indo-Western Outfits, लुक लगेगा एकदम खास

Updated:
विज्ञापन

PC: राखी इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स (AI Generated)

Rakhi Indo Western Outfits Ideas: इस रक्षाबंधन पाना चाहती हैं स्टाइलिश और मॉडर्न लुक? सूट और साड़ी से हटकर ट्राई करें ये ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स और फेस्टिव सीजन में दिखें सबसे खास.

विज्ञापन

Rakhi Indo Western Outfits Ideas: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और खूबसूरत यादों से जुड़ा होता है. इस दिन हर लड़की चाहती है कि उसका लुक थोड़ा खास और सबसे अलग नजर आए. अगर आप भी इस बार रक्षाबंधन पर सूट या साड़ी से कुछ अलग पहनने का सोच रही हैं, तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट एकदम सही ऑप्शन हो सकता है. इसमें ट्रेडिशनल टच के साथ मॉडर्न स्टाइल भी मिल जाता है. तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे हटके आउटफिट आइडिया, जिन्हें रक्षाबंधन (Rakhi Indo Western Outfits Ideas) पर ट्राई किया जा सकता है.

धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती (Rakhi Indo Western Outfits Ideas)

अगर आपको आरामदायक और स्टाइलिश कपड़े पसंद हैं, तो धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती पहन सकती हैं. इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके और छोटी बिंदी आपके लुक को और खूबसूरत बना सकती है. चाहें तो कुर्ती की जगह एम्ब्रॉयडरी वाला क्रॉप टॉप भी पहन सकती हैं. यह लुक खासकर उन लड़कियों के लिए अच्छा है, जिन्हें बहुत ज्यादा हैवी कपड़े पहनना पसंद नहीं है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

साड़ी के साथ स्टाइलिश शर्ट

साड़ी को थोड़ा मॉडर्न ट्विस्ट देना चाहती हैं तो ब्लाउज की जगह स्टाइलिश शर्ट ट्राई करें. सिल्क या कॉटन साड़ी के साथ प्लेन या प्रिंटेड शर्ट काफी अलग लुक दे सकती है. कमर पर बेल्ट लगाकर आप पूरे आउटफिट को और स्मार्ट बना सकती हैं. इसके साथ हूप इयररिंग्स या स्टेटमेंट झुमके अच्छे लगेंगे.

स्कर्ट के साथ एम्ब्रॉयडरी वाला क्रॉप टॉप

लॉन्ग फ्लोई स्कर्ट के साथ एम्ब्रॉयडरी वाला क्रॉप टॉप पहनना भी रक्षाबंधन के लिए एक बढ़िया आइडिया है. इसके ऊपर हल्का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं. अगर स्कर्ट प्लेन है तो हेवी वर्क वाला टॉप चुनें और अगर टॉप ज्यादा डिजाइन वाला है तो स्कर्ट को सिंपल रखें. इससे लुक बैलेंस्ड नजर आएगा.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

कुर्ती के साथ फ्लेयर्ड पैंट

अगर आप ट्रेडिशनल और वेस्टर्न के बीच का लुक चाहती हैं, तो लॉन्ग कुर्ती के साथ फ्लेयर्ड पैंट पहन सकती हैं. पेस्टल, पिंक, ग्रीन या येलो जैसे फेस्टिव शेड्स रक्षाबंधन के लिए काफी अच्छे लगेंगे. इसके साथ छोटे झुमके, मिनिमल मेकअप और खुले बाल रखकर आप सिंपल लेकिन खूबसूरत लुक पा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: भाई की कलाई पर बांधें ये स्टाइलिश ब्रेसलेट राखी, देखते ही हो जाएगा खुश

पेप्लम टॉप और शरारा का कॉम्बिनेशन

पेप्लम टॉप और शरारा का कॉम्बिनेशन (Rakhi Indo Western Outfits Ideas) भी काफी स्टाइलिश लगता है. इसमें ट्रेडिशनल शरारा को मॉडर्न पेप्लम टॉप के साथ पेयर किया जाता है. अगर आप चाहें तो इसके साथ मैचिंग दुपट्टा भी ले सकती हैं.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

लुक को ऐसे करें पूरा

इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ एक्सेसरीज का चुनाव भी सोच-समझकर करें. बहुत ज्यादा ज्वेलरी पहनने के बजाय एक स्टेटमेंट ईयररिंग या चोकर चुन सकती हैं. फुटवियर में जूतियां, ब्लॉक हील्स या सैंडल अच्छे लगेंगे. मेकअप को हल्का रखें और लिपस्टिक के लिए फेस्टिव शेड चुनें. इस तरह आपका रक्षाबंधन लुक ट्रेडिशनल भी लगेगा और मॉडर्न भी.

यह भी पढ़ें: जींस पर लेस लगाने का ट्रेंड है हिट, पुरानी डेनिम को ऐसे दें नया लुक


विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola