ATM से पैसे निकालने के बाद भूलकर भी न छोड़ें स्लिप, वरना हो सकता है फ्रॉड
ATM स्लिप को लापरवाही से छोड़ना पड़ सकता है भारी, बरतें सावधानी, PC - AI
ATM Slip Safety Tips: ATM से पैसे निकालने के बाद स्लिप को यूं ही न छोड़ें. साइबर ठग ATM स्लिप में मौजूद जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं. जानिए बचने के आसान उपाय.
ATM Slip Safety Tips: आजकल साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में ATM से पैसे निकालते समय भी सावधानी जरूरी है. कई लोग कैश निकालने के बाद ATM स्लिप को मशीन के पास ही छोड़ देते हैं. कुछ लोग तो स्लिप निकालते भी नहीं हैं. हालांकि, स्लिप से सीधे आपके अकाउंट से पैसे नहीं निकाले जा सकते, लेकिन इसमें मौजूद जानकारी का इस्तेमाल करके ठग आपसे ज्यादा जानकारी लेने की कोशिश कर सकते हैं.
ATM स्लिप में क्या लिखा होता है?
ATM स्लिप पर आमतौर पर ये जानकारी हो सकती है.
- बैंक का नाम.
- ATM की जानकारी या लोकेशन.
- पैसे निकालने की तारीख और समय.
- निकाली गई रकम.
- ट्रांजैक्शन या रेफरेंस नंबर.
- बैंक अकाउंट के आखिरी कुछ अंक.
स्लिप से कैसे हो सकती है ठगी?
ठग स्लिप पर मौजूद जानकारी देखकर आपको फोन कर सकते हैं और खुद को बैंक कर्मचारी बता सकते हैं. इसके बाद वे OTP, PIN या दूसरी बैंकिंग जानकारी मांगकर आपको ठगने की कोशिश कर सकते हैं. इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM PIN या पासवर्ड शेयर न करें.
ATM स्लिप का क्या करें?
स्लिप वहीं न छोड़ें: इसे अपने साथ लेकर जाएं.
फाड़कर फेंकें: जरूरत न हो तो स्लिप को छोटे टुकड़ों में फाड़कर फेंकें.
PIN छिपाकर डालें: ATM में PIN डालते समय कीपैड को हाथ से ढक लें.
अनजान व्यक्ति से मदद न लें: ATM में कोई दिक्कत आए तो बाहर खड़े किसी व्यक्ति की मदद लेने के बजाय बैंक से संपर्क करें.
दूसरे की स्लिप न पढ़ें: ATM के पास पड़ी किसी और की स्लिप को न उठाएं और न ही उसकी जानकारी देखें.
ATM से पैसे निकालने के बाद सिर्फ कैश ही नहीं, अपनी जानकारी की सुरक्षा का भी ध्यान रखें. छोटी-सी सावधानी आपको साइबर ठगी से बचाने में मदद कर सकती है.
यह भी पढ़ें: दूसरों की जिंदगी देखने से ज्यादा जरूरी है अपनी खुशी, जानिए क्या है JOMO ट्रेंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










