सुबह उठते ही चेहरे में न लगाएं ये चीजें, स्किन हो सकती है खराब
PC: स्किनकेयर टिप्स (AI Generated)
Morning Skincare Tips: सुबह उठते ही चेहरे पर भूलकर भी न लगाएं ये चीजें, वरना हो सकती है जलन और पिंपल्स की समस्या. जानें सुबह के लिए सही और सिंपल स्किन केयर रूटीन.
Morning Skincare Tips: सुबह उठते ही चेहरा थोड़ा ऑयली या चिपचिपा महसूस हो तो कई लोग तुरंत कुछ न कुछ चेहरे पर लगाने लगते हैं. किसी को घरेलू नुस्खे आजमाना पसंद होता है, तो कोई बिना सोचे स्किन केयर प्रोडक्ट लगा लेता है. लेकिन हर चीज सुबह के समय चेहरे के लिए Skincare Tips सही नहीं होती. ब्यूटी एक्सपर्ट रानी के मुताबिक, सुबह के समय स्किन पर कुछ भी लगाने से पहले अपनी स्किन टाइप और प्रोडक्ट के असर को समझना जरूरी है.
खासकर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो गलत चीज लगाने से जलन, ड्राईनेस या पिंपल्स जैसी परेशानी हो सकती है. इसलिए सुबह उठते ही चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले उसके बारे में जानना जरूरी है.
नींबू सीधे चेहरे पर न लगाएं (Morning Skincare Tips)
नींबू को अक्सर स्किन को निखारने के घरेलू उपाय के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसे सीधे चेहरे पर लगाना सही नहीं माना जाता. इसमें मौजूद एसिडिक एलीमेंट कुछ लोगों की स्किन पर जलन या इरिटेशन पैदा कर सकते हैं. धूप के संपर्क में आने पर परेशानी और बढ़ सकती है. इसलिए सुबह उठते ही नींबू का रस चेहरे पर लगाने से बचें.
बहुत ज्यादा स्क्रब करने से बचें
सुबह उठते ही चेहरे को चमकाने के चक्कर में जोर-जोर से स्क्रब करना भी ठीक नहीं है. इससे स्किन पर जरूरत से ज्यादा घर्षण हो सकता है और जलन बढ़ सकती है. रोजाना स्क्रब करने के बजाय अपनी स्किन टाइप के हिसाब से माइल्ड क्लेंजर का इस्तेमाल करना बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

बिना जरूरत हैवी क्रीम न लगाएं
सुबह उठते ही अगर आपकी स्किन पहले से ऑयली है, तो बहुत ज्यादा हैवी या ग्रीसी क्रीम (Morning Skincare Tips) लगाने से बचें. इससे चेहरा चिपचिपा महसूस हो सकता है और कुछ लोगों में पोर्स बंद होने की समस्या हो सकती है. दिन के समय हल्का, स्किन टाइप के मुताबिक मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा.
सुबह की स्किन केयर रखें सिंपल
सुबह उठने के बाद स्किन के साथ बहुत सारे एक्सपेरिमेंट करने की जरूरत नहीं है. चेहरे को हल्के क्लेंजर से साफ करें, फिर अपनी स्किन के मुताबिक मॉइस्चराइजर लगाएं. दिन में बाहर निकलना हो तो सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है. अगर किसी चीज को लगाने के बाद जलन, खुजली महसूस हो, तो उसे तुरंत हटाएं और दोबारा इस्तेमाल करने से बचें.
यह भी पढ़ें: चेहरे पर दिखने लगी हैं फाइन लाइंस? ये आसान फेस पैक देगा फ्रेश और निखरा लुक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By स्मिता दे
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










