किचन की इन चीजों से बनाएं Homemade Face Wash, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

Updated:
विज्ञापन

होम मेड फेश वॉश, Pc - Ai

Home Made Face Wash: अगर आप भी बाजार के फेस वॉश की जगह कुछ घरेलू चीजें ट्राई करना चाहती हैं, तो ये तरीका आपके काम आ सकता है. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं घर की कुछ चीजों से Homemade Face Wash बनाने का आसान तरीका.

विज्ञापन

Home Made Face Wash: चेहरे को साफ रखने के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप बाजार के फेस वॉश की जगह घर पर कुछ बनाना चाहती हैं, तो किचन में रखी कुछ चीजों की मदद ले सकती हैं. बेसन, चंदन पाउडर, मुल्तानी मिट्टी, कस्तूरी हल्दी और चावल के आटे से यह फेस वॉश तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

फेस वॉश बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

इस फेस वॉश को बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच कस्तूरी हल्दी और 1 चम्मच चावल का आटा लें. इसे रखने के लिए एक साफ और सूखा एयरटाइट डिब्बा भी रखें.

ऐसे तैयार करें फेस वॉश

  • सबसे पहले एक साफ बाउल में बेसन, चंदन पाउडर, मुल्तानी मिट्टी, कस्तूरी हल्दी और चावल का आटा डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. अब इस मिश्रण को एक साफ और सूखे डिब्बे में भरकर रख दें.
  • जब इसका इस्तेमाल करना हो, तो करीब 2 चम्मच पाउडर लें. इसमें थोड़ा-थोड़ा गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें. अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है, तो गुलाब जल की जगह थोड़ा दूध या शहद भी मिला सकती हैं.

चेहरे पर ऐसे लगाएं

  • सबसे पहले चेहरे को पानी से हल्का गीला करें. अब तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से फैलाएं.
  • कुछ मिनट बाद पानी से चेहरा अच्छी तरह धो लें. इसके बाद चेहरे पर हल्का मॉइस्चराइजर लगा सकती हैं.

चेहरे के लिए कैसे काम आ सकता है

  • बेसन चेहरे की गंदगी और ज्यादा तेल को साफ करने में मदद कर सकता है. मुल्तानी मिट्टी भी चेहरे से ज्यादा तेल हटाने में मदद करती है. चंदन पाउडर चेहरे को ठंडक देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
  • कस्तूरी हल्दी और चावल का आटा भी घरेलू स्किन केयर में इस्तेमाल किए जाते हैं. चावल का आटा चेहरे की ऊपर की गंदगी साफ करने में मदद कर सकता है. हालांकि, हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए इसका असर भी अलग हो सकता है.

इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • पहली बार इसे चेहरे पर लगाने से पहले हाथ पर थोड़ा सा लगाकर देख लें. अगर चेहरे या हाथ पर कोई परेशानी महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल न करें. इसे चेहरे पर लगाते समय ज्यादा रगड़ने से भी बचें.
  • फेस वॉश को साफ और सूखे डिब्बे में रखें. पानी जाने से मिश्रण जल्दी खराब हो सकता है. अपनी स्किन के हिसाब से ही इसका इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: चेहरे पर चाहिए इंस्टेंट ग्लो? घर पर सिर्फ 10 मिनट में करें ये फेशियल


विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola