धनबाद: तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार पिता-बेटी को मारी टक्कर, हालत गंभीर 

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (AI इमेज)

Dhanbad Accident News: झारखंड के धनबाद जिले से एक सड़क हादसे की घटना सामने आई. हाईवा की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

धनबाद से विक्की प्रसाद की रिपोर्ट 

Dhanbad Accident News: धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खरकाबाद में बुधवार को एक तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान कालूबथान निवासी 57 वर्षीय विश्वनाथ गाेप और उनकी 27 वर्षीय बेटी कविता गाेप के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि विश्वनाथ जमशेदपुर में पदस्थापित एक जेलर के पिता हैं, जबकि कविता उनकी बहन हैं. 

निजी काम से आए थे गोविंदपुर 

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों किसी निजी कार्य से गोविंदपुर आए थे. काम पूरा करने के बाद वे मोटरसाइकिल से अपने घर कालूबथान लौट रहे थे. हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एसएनएमएमसीएच पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया. 

पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर उसके चालक 34 वर्षीय अनिल कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया है. चालक बिहार के दरभंगा जिले का निवासी बताया गया है. इस घटना में चालक को भी चाेट आई है. पुलिस ने उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. 

पुलिस आगे की जांच में जुटी 

 गोविंदपुर थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. साथ ही वाहन की गति और चालक की लापरवाही सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: रांची में दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मियों का महाधरना, 17 जून से आमरण अनशन की चेतावनी

यह भी पढ़ें: गढ़वा: ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम में मुहर्रम की तैयारियों को लेकर होगी बातचीत, जुटेंगे कमेटियों के सदस्य

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola