धनबाद में दिनदहाड़े आटा मिल कर्मी की गोली मारकर हत्या, लूट या रंजिश; पुलिस कर रही जांच

Updated:
विज्ञापन

मामले की जांच करती पुलिस

Dhanbad: धनबाद में अपराधियों ने दिनदहाड़े आटा मिल कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस लूट और पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित कारणों की जांच में जुटी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

धनबाद से प्रतीक पोपट
Dhanbad: धनबाद के गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है. खेरकाबाद स्थित 7 नंबर हिलटॉप आउटसोर्सिंग के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक आटा मिल कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला निवासी 45 वर्षीय उमेश यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उमेश यादव गोधर स्थित आटा मिल में पिछले कई वर्षों से काम कर रहे थे और मिल के पैसा कलेक्शन का काम संभालते थे. रविवार को भी वह ग्राहकों से पैसे लेकर अपनी बाइक से वापस मिल लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी.

मौके पर ही हो गई उमेश यादव की मौत

गोली लगते ही उमेश यादव सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही गोंदूडीह ओपी, भूली ओपी और केंदुआडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे. परिजनों के चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. मृतक के भाई राजेश यादव ने आशंका जताई कि वारदात किसी पुरानी रंजिश के कारण हुई है या फिर लूट की नीयत से हत्या की गई है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा.

पैसा कलेक्शन का काम देखता था मृतक

वहीं आटा मिल मालिक रतन अग्रवाल ने बताया कि उमेश यादव पिछले 7-8 सालों से उनके मिल में काम कर रहे थे और पैसा कलेक्शन का काम देखते थे. रविवार सुबह करीब 11 बजे वह पैसे कलेक्शन के लिए निकले थे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उनके पास कितनी रकम थी.

सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है पुलिस

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने बताया कि पुलिस आपसी रंजिश, लूट और अन्य सभी संभावित बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें…

धनबाद में वारदात या एक्सीडेंट? तगादा कर घर लौट रहे युवक का शव बरामद, गोली मारने की आशंका

धनबाद में BCCL का ‘योग संगम’: CMD मनोज अग्रवाल बोले- केवल एक नहीं, साल के 365 दिन अपनाएं योग

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola