सीसीटीवी से बचना होगा मुश्किल, बोकारो में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर घर पहुंचेगा चालान

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर AI Image

Bokaro: बोकारो में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए CCTV आधारित निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है. अब नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को बिना रोके ही उनके घर ई-चालान भेजा जाएगा. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

रंजीत कुमार
Bokaro: घर से दो पहिया और चार पहिया वाहन लेकर निकले हैं और बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट व ओवर लोडिंग चल रहे हैं, तो सावधान हो जाइये. सड़क पर चलते वक्त आपकी हर गतिविधि पर यातायात पुलिस सीसीटीवी कैमरे से नजर रख रही है. चास, बोकारो से लेकर तेनुघाट तक सीसीटीवी का जाल बिछा दिया गया है. अब यातायात पुलिस न आपको रोकेगी और न ही टोकेगी. यातायात नियम का उल्लंघन सीधे सीसीटीवी कैमरे तय करेंगे और आपके मोबाइल पर चालान का मैसेज चला जायेगा. यातायात पुलिस ने इसपर काम शुरू कर दी है.

अब ऑनलाइन कटेगा चालान

जिले के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर हाईटेक सीसीटीवी कैमरा शुरू कर दिया गया है. जो 24 घंटे वाहनों व चालकों पर नजर रख रही है. जैसे ही किसी ने ट्रैफिक नियम तोड़ा, सिस्टम खुद ही एक्टिव हो जाएगा. सरकार के तय नियमों के अनुसार ऑनलाइन जुर्माना कट जायेगा. बोकारो पुलिस द्वारा फिलहाल चास के जोधाडीह मोड़, तलगड़िया, नया मोड़, जैनामोड़, पेटरवार व तेनुघाट सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे लगा दिये गये हैं. आने वाले दिनों में अन्य चिन्हित जगहों पर भी सीसीटीवी कैमरे का विस्तार होगा.

क्या कहते हैं ट्रैफिक डीएसपी

बोकारो के ट्रैफिक डीएसपी अजय प्रसाद ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे सिर्फ निगरानी नहीं करेंगे, बल्कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की स्वतः पहचान कर कार्रवाई भी करेंगे. अब बिना हेलमेट, सीट बेल्ट की अनदेखी, गलत पार्किंग या रेड लाइट जंप जैसी गलती सीधे जेब पर असर डालेगी. चालान घर पर पहुंचेगा.

ये भी पढ़ें…

रोलिंग ब्लॉक के कारण बोकारो रेल यात्रियों को होगी परेशानी, कई ट्रेनें रद्द

सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध लेकिन पढ़ाई भगवान भरोसे; बोकारो में छात्रों का भविष्य अधर में

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola