राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बोकारो के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

पदक विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित करतीं जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन व अन्य | Prabhat Khabar Network

धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला खेल पदाधिकारी ने विजेताओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन

धनबाद में 7, 8 और 9 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय कैडेट एवं सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बोकारो के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किये. गुरुवार को जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह जिले और राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया.

फाइट वर्ग में मिला शानदार प्रदर्शन

फाइट वर्ग में मनीष राज और साकिब ने रजत पदक जीता, जबकि हर्षिकेश और मयंक ने कांस्य पदक हासिल किया. वहीं अनुपम कुमार और शिवांगी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया. अनुष्का सिंह और श्रीयांश ने कांस्य पदक अपने नाम किया. शुभम ने भी प्रतियोगिता में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया.

फ्रेशर कैटेगरी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

फ्रेशर कैटेगरी में सुभदीप, अगस्त्य, जय हांसदा, कृष राज सोरेन, आशीष कुमार महतो और अनुषा बरनवाल ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. वहीं आराध्या महथा, चिराग सिंह, लक्ष्मी कुमारी, नेहा कुमारी, राज कुमार महतो, सिवांश, सरीयांश, आर्यन, पीयूष और अमन ने रजत पदक हासिल किया.

प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का मिला लाभ

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव एवं कोच भोला कुमार महतो, कोच रंजन कुमार तथा सूरज कुमार महली का मार्गदर्शन मिला. खिलाड़ियों की सफलता पर जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola