वेतन पुनरीक्षण में हो रही देरी पर जताई चिंता, समाधान की मांग

Updated:
विज्ञापन

मजदूर संवाद के दौरान संयुक्त मोरचा के प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

बोकारो में ट्रेड यूनियन संयुक्त मोरचा ने सेल प्रबंधन की वेतन पुनरीक्षण और ठेका मजदूरों के शोषणकारी नीतियों के खिलाफ मजदूर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

विज्ञापन

ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा, बोकारो के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को मजदूर संवाद कार्यक्रम के तहत बीएसएल ट्रैफिक विभाग का दौरा किया. इस दौरान श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा की गयी. नेताओं ने सेल प्रबंधन से श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की.

वेतन पुनरीक्षण और एनजेसीएस मुद्दों के निपटारे की मांग

एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि एनजेसीएस से जुड़े सभी लंबित मामलों का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वेतन पुनरीक्षण का समझौता एक जनवरी 2017 से प्रभावी होना था, लेकिन अब तक इसका अंतिम निष्पादन नहीं हो सका है. उन्होंने आरोप लगाया कि श्रमिकों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है.

ग्रेच्युटी और पेंशन व्यवस्था पर जतायी चिंता

सीटू के सचिव इश्तियाक अंसारी ने कहा कि प्रबंधन द्वारा ग्रेच्युटी से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे समझौतों में एकतरफा बदलाव किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिना सीमा वाली ग्रेच्युटी की व्यवस्था को वर्ष 2021 में समाप्त कर दिया गया. साथ ही सेल पेंशन ट्रस्ट के गठन के बावजूद पेंशन फंड प्रबंधन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ायी गयी और पूरे फंड को एकतरफा एनपीएस में स्थानांतरित कर दिया गया.

ठेका मजदूरों के अधिकारों की भी उठी आवाज

वक्ताओं ने कहा कि ठेकेदार बदल सकता है, लेकिन ठेका मजदूरों को नहीं बदला जाना चाहिए. उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत का पालन करने की मांग की और आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भावना का उल्लंघन किया जा रहा है. श्रमिक नेताओं ने कहा कि लेबर कोड और विभिन्न नीतियों के माध्यम से ठेका मजदूरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा

संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि श्रमिकों के वेतन, पेंशन, ग्रेच्युटी और रोजगार सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर उनका आंदोलन जारी रहेगा. कार्यक्रम में देव कुमार, प्राण सिंह सहित कई श्रमिक नेता और कर्मचारी मौजूद थे.


विज्ञापन
C P Singh

लेखक के बारे में

By C P Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola