तिरंगे की शान में डाककर्मियों ने निकाली रैली, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल डाककर्मी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोकारो में डाक विभाग ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। जानिए रैली की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डाक विभाग की ओर से गुरुवार को तिरंगा रैली निकाली गयी. रैली में डाक विभाग के अधिकारी व कर्मी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए. देशभक्ति के उत्साह के बीच भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए गए.

विज्ञापन

रैली प्रधान डाकघर सेक्टर-2 परिसर से शुरू होकर नया मोड़ बिरसा मुंडा चौक होते हुए बीएसएल एडीएम बिल्डिंग के सामने पहुंची. इस दौरान डाककर्मियों ने लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया.

सहायक डाक अधीक्षक अनूप कुमार ने कहा कि तिरंगा रैली के माध्यम से लोगों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया. स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव का अवसर है. हर नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहना चाहिए. रैली में प्रधान डाकघर के डाकपाल रामचरण उरांव, डाककर्मी अजय कुमार, गोविंद कुमार सहित अन्य डाककर्मी शामिल थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola