स्वतंत्रता दिवस को लेकर बोकारो में तैयारियां तेज, डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

बोकारो में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज

झारखंड के बोकारो जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं. पुलिस लाइन मैदान में अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ, जिसका उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बोकारो. झारखंड के बोकारो जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. गुरुवार को सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ. पूर्वाभ्यास का संयुक्त निरीक्षण उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने किया. निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्य समारोह के सफल, भव्य और गरिमामय आयोजन को लेकर परेड तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने समारोह के दौरान अनुशासन, सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया. 


Image

विभिन्न प्लाटूनों ने किया परेड का पूर्वाभ्यास 

पूर्वाभ्यास में सीआईएसएफ, जिला बल (पुरुष), जिला बल (महिला), गृह रक्षक बल, चौकीदार पुरुष दल, डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल, 8/बी एनसीसी, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, चास, जीजीपीएस स्कूल सेक्टर-05 तथा एमजीएम स्कूल सेक्टर-04 प्लाटूनों ने भाग लिया. सभी प्लाटूनों ने निर्धारित समयानुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परेड का सफल पूर्वाभ्यास किया.

आवश्यक तैयारियां पूरी 

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई. संभावित वर्षा को देखते हुए एहतियातन अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि समारोह में आने वाले अतिथियों एवं आमजन की सुरक्षा तथा सुविधा के लिए सभी प्रवेश द्वारों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. 

इधर, स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस लाइन मैदान की रंगाई-पुताई कर उसे आकर्षक रूप से सजाया गया है. पूरे परिसर को देशभक्ति के माहौल के अनुरूप सुसज्जित किया जा रहा है. 


Image

पुलिस लाइन परिसर में नव-निर्मित शौचालय का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने पुलिस लाइन परिसर में नव-निर्मित शौचालय का भी निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को परिसर की स्वच्छता एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. शौचालय निर्माण से परेड में शामिल जवानों, अधिकारियों तथा समारोह में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी. 

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस डॉ. अरविंद राधाकृष्णन,अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, डीपीएलआर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मो. सफीक आलम, जिला नजारत उप समाहर्ता राज शर्मा, जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. 


विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola