स्वतंत्रता दिवस को लेकर अंतिम रिहर्सल, पुलिस लाइन मैदान में हुआ परेड का पूर्वाभ्यास

Updated:
विज्ञापन

अंतिम रिहर्सल में भाग लेने पहुंचे अधिकारी

बोकारो पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में है. गुरुवार को सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ. पूर्वाभ्यास का संयुक्त निरीक्षण उपायुक्त अजय नाथ झा व पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने किया.

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मुख्य समारोह के सफल, भव्य व गरिमामय आयोजन को लेकर परेड और अन्य व्यवस्था का जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने समारोह के दौरान अनुशासन, सुरक्षा व सुचारू संचालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया.

इन प्लाटून ने किया अभ्यास

पूर्वाभ्यास में सीआईएसएफ, जिला बल (पुरुष), जिला बल (महिला), गृह रक्षक बल, चौकीदार पुरुष दल, डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल-08/बी एनसीसी, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय- चास, जीजीपीएस स्कूल सेक्टर-05 व एमजीएम स्कूल सेक्टर-04 प्लाटूनों ने भाग लिया. सभी प्लाटूनों ने निर्धारित समयानुसार प्रदर्शन करते हुए परेड का सफल पूर्वाभ्यास किया.


Image

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है. अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई. संभावित वर्षा को देखते हुए एहतियातन अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

प्रवेश द्वार पर दंडाधिकारी रहेंगे तैनात

उन्होंने बताया कि समारोह में आने वाले अतिथियों व आमजन की सुरक्षा- सुविधा के लिए सभी प्रवेश द्वार पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी.

इधर, स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस लाइन मैदान की रंगाई-पुताई कर उसे आकर्षक रूप से सजाया गया है. पूरे परिसर को देशभक्ति के माहौल के अनुरूप सुसज्जित किया जा रहा है. मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस डॉ अरविंद राधाकृष्णन, अपर समाहर्ता सुनील चंद्र, डीपीएलआर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सफीक आलम, जिला नजारत उप समाहर्ता राज शर्मा, जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.


विज्ञापन
C P Singh

लेखक के बारे में

By C P Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola