स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत के निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन हो सुनिश्चित : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन

पुलिस लाईन में जानकारी देते एसपी और डीसी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश। सभी सरकारी व निजी संस्थानों को ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करना होगा अनिवार्य।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अजय नाथ झा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, सरकारी व निजी संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों और विद्यालय प्रबंधन को निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

उपायुक्त ने आगे कहा स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कार्यक्रमों का क्रम निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही रखा जाए. इसके तहत ध्वजारोहण से पूर्व राष्ट्रगीत, इसके बाद ध्वजारोहण, फिर राष्ट्रगान व मुख्य अतिथि का संबोधन आयोजित किया जाएगा. वहीं समारोह के समापन से पूर्व पुनः राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा.

राष्ट्रीय सम्मान व गरिमा से जुड़े सभी प्रावधानों का हो पालन

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों व निजी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह इसी निर्धारित क्रम में आयोजित होगा. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने और राष्ट्रीय सम्मान एवं गरिमा से जुड़े सभी प्रावधानों का पालन करने का निर्देश दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola