बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दांतों के डॉक्टर एके सिन्हा से करायी जांच
सीएम हेमंत सोरेन का स्वागत करते डीसी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वे दंत चिकित्सक डॉ. एके सिन्हा से परामर्श लेने के लिए को-ऑपरेटिव कॉलोनी पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को बोकारो पहुंचे. बोकारो एयरपोर्ट पर पुलिस महानिरीक्षक-उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र शैलेंद्र कुमार सिन्हा, उपायुक्त अजय नाथ झा व पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया.
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित दंत चिकित्सक डॉ एके सिन्हा से चिकित्सीय परामर्श लेने आए थे. इस दौरान चिकित्सालय में सुरक्षा का खासा बंदोबस्त किया गया था. इससे पहले एयरपोर्ट पर सीएम को पुलिस जवानों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व स्वागत की सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










