चंदनकियारी में जेवर साफ करने के नाम पर चोरी, एक महिला घायल
यह फोटो एआई की मदद से बनाई गई है
चंदनकियारी के रंगामटिया गांव में जेवर साफ करने आए दो युवकों ने महिला के कान की बाली झपट ली और बाइक से फरार हो गए। महिला घायल, पुलिस जांच में जुटी।
चंदनकियारी थाना क्षेत्र के रंगामटिया गांव में बुधवार को सोने का जेवर साफ करने के नाम पर चोरी करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार रंगमटिया गांव निवासी गुनाधर मुखर्जी के घर दो युवक सोने के गहने साफ करने की बात कहकर पहुंचे थे.
इसके बाद गुनाधर मुखर्जी की पत्नी ने भरोसा कर अपने कान की बाली साफ करने के लिए दे दिया. युवक ने एक बाली साफ करने के बाद दूसरी बाली साफ करने के बहाने महिला के दूसरे कान से सोने की बाली झपट ली और तेजी से बाहर निकल गया.
महिला जब तक घटना को समझ पाती, दोनों युवक बाइक से फरार हो गए. बाली झपटने के दौरान महिला के कान में चोट लग गई और वह लहूलुहान हो गईं. वहीं, शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला का इलाज कराया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए