सेक्टर 4 थाना क्षेत्र में चला एंटी क्राइम जांच अभियान, सार्वजनिक स्थल पर शराब नहीं पीने की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

वाहनों की जांच पड़ताल करते इंस्पेक्टर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बोकारो पुलिस ने बुधवार को विशेष एंटी क्राइम व एंटी एलिमेंट चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर सिटी डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संजय कुमार ने सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों के साथ साथ शराब दुकानों के सामने जांच अभियान चलाया.

विज्ञापन

इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की सघन जांच की गई. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने या समूह बनाकर असामाजिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अभियान के दौरान लोगों को कानून का पालन करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की गई. सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे. असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा. किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola