डीपीएस सेक्टर-5 के बच्चों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व सैनिकों को भेजी राखियां, डाक विभाग का मिला साथ

Updated:
विज्ञापन

बच्चों ने भेजी राखियां

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डीपीएस सेक्टर-5 बोकारो के छात्रों ने डाक विभाग के सहयोग से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और देश के वीर सैनिकों के लिए अपने हाथों से बनाई राखियां भेजीं।

विज्ञापन

डाक विभाग के सहयोग से डीपीएस सेक्टर-5, बोकारो में मंगलवार को बच्चों ने अपने हाथों से राखियां तैयार कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजीं. इस अवसर पर प्रधान डाकघर के मार्केटिंग अधिकारी रामदास कपूर के नेतृत्व में डाक विभाग की टीम विद्यालय पहुंची.

विज्ञापन

बच्चों ने उत्साहपूर्वक राखी बनाने की गतिविधि में हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी व आकर्षक राखियां तैयार कीं. इसके बाद डाक विभाग की ओर से उपलब्ध कराये गये विशेष लिफाफे में राखियों को रखकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सैनिकों को भेजा गया.

राखियां तैयार करने के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. रामदास कपूर ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसी पहल से बच्चों में रचनात्मकता के साथ देशप्रेम और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है. विद्यालय प्रबंधन ने डाक विभाग की पहल की सराहना की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola