आश्वासन के बाद भी बैंक में लागू नहीं हुई 5 कार्य दिवस नीति, कर्मियों ने किया विरोध
विरोध प्रदर्शन करते बैंक कर्मी
बोकारो में बैंक कर्मियों ने 5 दिवसीय कार्य दिवस लागू न होने पर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) बोकारो की ओर से बुधवार को नया मोड़ स्थित कैनरा बैंक के पास विरोध प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शन पांच दिवसीय कार्य दिवस को लागू करने के लिए किया गया.
जिला संयोजक सिद्धेश नारायण दास ने बताया इंडियन बैंक एसोसिएशन व भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा निदेशालय (डीएफएस) के अधिकारियों की ओर से दिए गए आश्वासन के बावजूद भी अभी तक बैंकों में पांच दिवसीय कार्य दिवस की घोषणा नहीं की गई है. यह बैंक कर्मियों के साथ एक बड़ा मजाक बनकर रह गया है.
उन्होंने आगे कहा पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस होने से जहां एक ओर कार्य क्षमता में गुणवतापूर्ण वृद्धि होगी. वहीं ग्राहक सेवा भी बेहतर हो सकेगा. हालांकि, आश्वासन के बाद भी इस संबंध में समुचित निर्णय नहीं लिया जा रहा है.
मौके पर राजेश ओझा, कृष्ण मुरारी, सुधीर कुमार, अरुण कुमार, राकेश मिश्रा, राघव कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद, राजीव कुमार सिंह, अतुल दुबे ने भी संबोधित किया. मौके पर विभिन्न बैंक के कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










