नियोजनालय के भर्ती कैंप में 100 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 19 लोग शॉर्टलिस्ट

Updated:
विज्ञापन

भर्ती कैंप में साक्षात्कार के लिए पहुंचे अभ्यर्थी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो नियोजनालय में आयोजित भर्ती कैंप में 100 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। निजी क्षेत्र की कंपनी ने 22 युवाओं का चयन किया और 19 को शॉर्टलिस्ट किया गया।

विज्ञापन

अवर प्रादेशिक नियोजनालय, बोकारो कैंप-2 परिसर में बुधवार को एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया गया. निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित कैंप में 100 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए. अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया. भर्ती कैंप में युवाओं की अच्छी भागीदारी रही. रोजगार की तलाश में पहुंचे अभ्यर्थियों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया. 

विज्ञापन

नियोजनालय के सहायक निदेशक प्रत्यूष शेखर ने बताया कि भर्ती कैंप में शामिल श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से फील्ड टेक्नीशियन पद के लिए अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग और साक्षात्कार लिया गया. कंपनी की चयन प्रक्रिया में 22 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जबकि 19 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया. चयन और शॉर्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola